
नई दिल्ली | दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म छपाक (Chhapaak) को हर तरफ तारीफें मिल रही हैं। सभी ने दीपिका के दमदार अभिनय और डायरेक्शन की तारीफ की। साथ ही जिस तरह से दीपिका को मालती का चेहरा दिया गया वो भी काबिले तारीफ है। आज दीपिका का लक्ष्मी बनने तक का सफर कैसे पूरा हुआ इसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो साफ नजर आ रहा है कि कैसे दीपिका ने प्रोस्थेटिक्स की मदद से मालती का लुक पाया। एक एसिड अटैक सर्वाइवर का चेहरा पर्दे पर मेघना गुलजार ने बड़ी ही खूबसूरती से दिखाया लेकिन उसके पीछे कितनी मेहनत लगी है वो जारी वीडियो में साफतौर पर दिखाई दे रहा है।
डायरेक्टर मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) ने छपाक (Chhapaak) का एक मेकिंग वीडियो शेयर किया है जिसमें दिखाया जा रहा है कि कैसे कई स्टेज पार करने के बाद दीपिका (Deepika Padukone) का मालती का लुक दिया जा सका। उस प्रोस्थेटिक्स कलाकार की भी तारीफ करना गलत नहीं होगा जिसने दीपिका को इस तरह का लुक दिया।
दीपिका ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- छपाक का चेहरा, ताकत का चेहरा, हिम्मत का चेहरा। दीपिका के चेहरे पर कई परतों के द्वारा उन्हें मालती का लुक मिल पाया। आखिरी लुक में स्किन की एक परत ही थी जिसको काफी बारीकी से दिया गया था। इसमें प्लास्टर-कास्ट से एक ढांचा तैयार किया गया था जिसने नौ अलग-अलग स्टेज के द्वारा चेहरे को बनाया।
Published on:
18 Jan 2020 10:59 am
