
Deepika Padukone on Video call
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया था। ऐसे में सभी इसका पालन करते हुए घर पर ही अपना वक्त बिता रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस वक्त घर पर मौजूद हैं। घर पर रहकर ही सेलेब्स अपने दोस्तों के साथ जुड़ रहे हैं। अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने भी वीडियो कॉल के जरिए अपने दोस्तों से बात की।
View this post on Instagram❤️ #forever @divya_narayan4 @sneha_ramachander
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
दरअसल, दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (Deepika Padukone Instagram) से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने दोस्तों से वीडियो कॉल के जरिए बात कर रही हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि दीपिका अपने दोस्तों से बात करते हुए हंस रही हैं। एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर अब तक 14 लाख लाइक्स आ चुके हैं। वहीं फैंस इसपर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी दीपिका ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें वह अपनी दोस्त से बात कर रही थीं और साथ ही उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी।
बता दें कि दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ क्वारंटीन में हैं। दोनों एक साथ जमकर मस्ती कर रही हैं। दीपिका ने एक इंटव्यू में बताया था कि वह रणवीर सिंह के साथ रोजाना एक मूवी देख रही हैं। दोनों साथ में एक्सरसाइज भी करते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण फिल्म '83' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके पति रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने की कहानी पर बनाई गई इस फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। '83' को कबीर खान (Kabir Khan) ने डायरेक्ट किया है। कोरोना वायरस के चलते इस फिल्म की रिलीज डेट को भी टाल दिया गया था।
View this post on InstagramA post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
Published on:
28 Apr 2020 02:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
