4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर एक्स गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस करेंगे रणबीर कपूर, बर्थडे पार्टी में भी आईं नजर

Ranbir Kapoor Birthday Party: रणबीर की बथर्ड पार्टी में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) नजर नहीं आईं।
2 min read
Google source verification
Ranbir kapoor

Ranbir kapoor

रणबीर कपूर के बर्थडे पर फैंस को दोहरी खुशी मिली। वह जल्द ही अपनी एक्स दीपिका के साथ फिर से बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। बता दें कि दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे डिमांडिंग अभिनेत्रियों में से एक हैं। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म 'छपाक' में वयस्त हैं। इस बीच खबर है कि वह रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की आगामी फिल्म में नजर आएंगी। लव रंजन की इस फिल्म को लेकर पहले भी दीपिका के नाम की चर्चा थी लेकिन अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दीपिका ने यह फिल्म साइन कर ली है।

अजय देवगन भी फिल्म में
बता दें कि इस फिल्म में रणबीर और दीपिका के अलावा अजय देवगन भी अहम किरदार में नजर आएंगे। यह एक ड्रामा फिल्म होगी, जिसकी कहानी एक पिता—पुत्र के रिश्तों के इर्द—गिर्द घूमती नजर आएगी। इससे पहले रणबीर और अजय वर्ष 2010 में प्रकाश झा की फिल्म 'राजनीति' में भी साथ नजर आ चुके हैं।

लव रंजन के घर के बाहर स्पॉट हुए थे दोनों
कुछ वक्त पहले ही दीपिका और रणबीर कपूर को लव रंजन के घर के बाहर देखा गया था, जिसके बाद कहा जा रहा था कि दोनों उनकी फिल्म में काम करने वाले हैं। हालांकि इस बीच लव रंजन का नाम मीटू में आ गया था। ऐसे में फिल्म का मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। कहा जा रहा है कि दीपिका ने फिल्म तो पहले ही साइन कर ली थी लेकिन इसके आॅफिशियल अनाउसमेंट के लिए वे सही समय का इंतजार कर रहे हैं।

रणबीर की बथर्ड पार्टी में पहुंचीं
शुक्रवार रात को रणबीर ने बर्थडे पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। रणबीर का यह बर्थडे उनके लिए बेहद खास है क्योंकि पिछले साल ही उनके पिता ऋषि कपूर बीमार हो गए थे। वे पिछले दिनों ही न्यूयॉर्क से इलाज करवाकर इंडिया लौटे हैं। इस बर्थडे पार्टी में दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ पहुंचीं। इनके अलावा करण जौहर, शाहरुख खान, गौरी खान,आमिर खान, किरण राव और मलाइका अरोड़ा भी इस पार्टी में शामिल हुए। साथ ही रणबीर के खास दोस्त आदित्य रॉय कपूर भी इस पार्टी में पहुंचे।