2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के ठीक बाद रणवीर के LOVE AFFAIRS का खुला कच्चा-चिठ्ठा, गर्लफ्रेंड रहते हुए किया था दीपिका से फ्लर्ट

दीपिका ने बातचीत के दौरान बताया, 'मैं पहली बार रणवीर से सिंगापुर में एक अवॉर्ड शो के दौरान मिली थी।

2 min read
Google source verification
deepveer

deepveer

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल में इटली के लेक कोमो में शादी रचाई। शादी के बाद से ही यह रोमांटिक कपल चर्चा के केन्द्र में हैं। अब दोनों स्टार्स अपन-अपने काम में लग चुके हैं। साथ ही मीडिया से खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बात कर रहे हैं। हाल ही में एक चैट शो के दौरान दीपिका ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ सीक्रेट्स रिवील किए।

जब रणवीर ने किया दीपिका से फ्लर्ट
दीपिका ने बातचीत के दौरान बताया, 'मैं पहली बार रणवीर से सिंगापुर में एक अवॉर्ड शो के दौरान मिली थी। उस समय वो इंसान मुझे काफी अट्रैक्टिव लगा।' दीपिका आगे कहती हैं, 'इस मुलाकात के बाद हम यशराज स्टूडियो में मिले जहां रणवीर मुझे देखे जा रहे थे और फिर मेरे साथ फ्लर्ट करने लगें। मैं जानती थी कि उस वक्त वो किसी और को डेट कर रहे हैं। मैं अपने आप में मुस्कुराई और पूछा कि तुम मेरे साथ फ्लर्ट कर रहे हो। इसके कुछ समय बाद हमने डेट शुरु कर दी और एक दूसरे से मिलने लगे।'

रणवीर ने दीपिका को बताया बेस्ट च्वाइंस
इन दिनों रणवीर ङ्क्षसह ने अपनी अपकङ्क्षमग फिल्म सिंबा के प्रमोशन के दौरान दीपिका से अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातचीत की। रणवीर ने कहा, ' मुझे लगता है कि मैंने अपनी लाइफ में दो सबसे अच्छे काम किए। पहला- मैं एक्टर बना और दूसर- मैंने अपने लिए उम्मीद से भी अच्छी लाइफ पार्टनर का सेलेक्शन किया।' रणवीर ने आगे बताया 'हम एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं लेकिन इन सबसे ऊपर यह तथ्य है कि हम बेस्ट फ्रेंड हैं। हम एक दूसरे के सपोर्ट सिस्टम हैं। हम एक दूसरे से अपनी खामोशी से लेकर अपने खुशनुमा पल भी शेयर करते हैं।

छपाक में विक्रांत की एंट्री
दीपिका जल्द ही मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में दीपिका एसिड हमले की पीडि़ता लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका में हैं। हाल ही में मूवी में वेबसीरीज 'मिजापुर' में गैंगस्टर 'बबलू पंडित' की भूमिका निभाने वाले एक्टर विक्रांत मैसी की एंट्री हुई है। मेघना ने एक बयान में कहा, 'हम मार्च 2019 के तीसरे सप्ताह में फिल्म शुरू करेंगे। विक्रांत वह शख्स हैं जिनके साथ मैं राजी के बाद से काम करना चाहता थी।' उन्होंने कहा, 'मैंने उन्हें 'ए डेथ इन द गंज' में देखा था। कुछ अभिनेता ऐसे हैं जिनके साथ आप काम करना चाहते हैं और मुझे खुशी है कि मुझे उनके लिए एक योग्य किरदार गढऩे का मौका मिला जिसमें वह दीपिका के साथ नजर आएंगे।'

Story Loader