कांस महोत्सव में बिजी थी दीपिका
दरअसल जिस समय सोनम कपूर और आनन्द आहूजा की शादी हो रही थी, उस समय दीपिका पादुकोण कांस में जलवे बिखेर रही थीं। हाल में हुए एक इवेंट में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर आमने-सामने आ गए। दीपिका को देखते ही अनिल कपूर कह उठे, 'मैंने तुम्हें मिस किया।' इसके जवाब में दीपिका ने कहा, 'हां, मुझे पता है, मुझे माफ कर दीजिए, मैं कांस में थी।'