3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुशांत सिंह राजपूत क्लोजर रिपोर्ट को सार्वजनिक करे सीबीआई, उठी मांग

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत केस को बंद करने पर निलोत्पल मृणाल ने मांग की है कि सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट को सार्वजनिक करे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 23 Mar 2025, 10:46 PM IST

Sushant Singh Rajput closure report

Sushant Singh Rajput closure report

Sushant Singh Rajput Case Update: सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है, जिसमें कहा गया है कि उनकी मौत किसी षड्यंत्र या आपराधिक साजिश का नतीजा नहीं थी। इस रिपोर्ट के बाद, अभिनेता को न्याय दिलाने के लिए अभियान चलाने वाले निलोत्पल मृणाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मांग की है कि सीबीआई द्वारा पेश किए गए आधार को सार्वजनिक किया जाए, ताकि मामले से जुड़ी सभी जानकारी पारदर्शी रूप से सामने आ सके।इस मामले को लेकर सुशांत के फैंस और कई समर्थक #JusticeForSSR कैंपेन के तहत फिर से आवाज उठा रहे हैं और इस रिपोर्ट को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।

बिहारी कभी हार नहीं मानता…

सुशांत सिंह राजपूत मामले को सीबीआई द्वारा बंद करने पर निलोत्पल मृणाल ने कहा, "हर कोई शख्स बोल रहा है कि उसने (सुशांत सिंह राजपूत) आत्महत्या की है। मैं खुद बिहारी हूं और कोई भी बिहारी हार नहीं मानता है। ऐसी भी कोई स्थिति नहीं थी, जिससे लगे कि मर जाएं। मुझे लगता है कि सीबीआई को उस दौरान जिस तरह से केस सौंपा गया था, उसके मुताबिक ही उन्होंने अपना फैसला दिया है। अब उनका (सुशांत सिंह राजपूत) परिवार ही इस पर कोई फैसला लेगा।"निलोत्पल मृणाल ने आगे कहा, "अगर सुशांत की मौत आत्महत्या से हुई है और सीबीआई को कोई सबूत मिला है, तो उन्हें इसका खुलासा करना चाहिए। साथ ही यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि उनके पास इसे साबित करने वाले सबूत क्या हैं।"

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत एक पहेली, अब खुलेगा कच्चा चिट्ठा

सरकार पर उठाए सवाल

उन्होंने तत्कालीन सरकार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "कोई भी सरकार यह नहीं चाहेगी कि उसकी बुराई हो या फिर कोई कमी देखी जाए। पहले सुशांत सिंह केस की जांच मुंबई पुलिस ने की और इसके बाद बिहार पुलिस आई। इसके बाद फ्लैट को रेंट पर दिया गया और बाद में सीबीआई को जांच सौंपी गई। उस फ्लैट की करीब 200 से अधिक बार क्लीनिंग की गई। अब सीबीआई तो यही फैसला देगी कि वो जगह पूरी तरह से साफ थी। मुझे लगता है कि अब सीबीआई को बताना चाहिए कि किन कारणों से उन्होंने ये फैसला दिया है। मैं एक बार फिर कहूंगा कि बिहारी कभी नहीं मरता है। इसलिए मैं नहीं मान सकता कि सुशांत सिंह ने सुसाइड किया है।"

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन