24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, ओपनिंग डे पर धुंआधार की कमाई

Devara Box Office Day 1: जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म देवरा ने ओपनिंग डे पर धांसू कमाई करके बवाल मचा दिया है। फिल्म देवरा के पहले दिन के कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आ गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

•

Updated: 28 Sep 2024, 10:36 AM IST

Devara Box Office

Devara Box Office

Devara Box Office Day 1: जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म देवरा 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कोराटला शिवा के डायरेक्शन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म देवरा का फैंस को लम्बे समय से इंतजार था। जूनियर एनटीआर की 6 साल बाद सोलो मूवी है जो कि सिनेमाघरों में छाई हुई है। जान्हवी कपूर ने भी फिल्म देवरा का साथ साउथ की फिल्मों में डेब्यू किया है। फिल्म देवरा में सैफ अली खान विलेन की रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही काफी अच्छे रिव्यू मिलने शुरू हो गए हैं। फिल्म देवरा की ओपनिंग डे के कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

फिल्म देवरा के ओपनिंग डे कलेक्शन

फिल्म देवरा के ओपनिंग डे के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म देवरा ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 77 करोड़ की कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस पर मूवी के कलेक्शन का ये आंकड़ा सभी भाषाओं में मिलाकर है। ये एक बेहतर शुरुआत मानी जा रही है। आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई के आंकड़े में बदलाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ेंअभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की अफवाह के बीच नव्या नंदा ने तोड़ी चुप्पी, बोली- बेहतर इंसान…

फिल्म देवरा की कहानी

फिल्म देवरा की कहानी पूरी तरह से जूनियर एनटीआर पर बेस्ड है। इसमें एनटीआर, सैफ अली खान जो कि फिल्म में विलेन की भूमिका में हैं उनके साथ मिलके समुद्र के जरिये गैर कानूनी कामों को अंजाम देते हैं। इस दिन उन्हें अहसास होता है कि वो जो भी कर रहे हैं वो गलत है। इसके बाद वो इस अपराध की दुनिया से निकलना चाहते हैं, लेकिन ये बात सैफ को पसंद नहीं आती है। फिर यहीं से शुरू होती है उन दोनों के बीच जंग। देवरा यानी एनटीआर गायब हो जाता है, लेकिन वो गलत काम करने वालों को छोड़ता नहीं है।