
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय,नव्या नंदा
बच्चन परिवार इंडस्ट्री में अक्सर चर्चा में बना रहता है। फिर चाहे वो फ्रोफेशनल काम की वजह से हो या परिवार के पर्सनल रिलेशन के बारे में हो। इस परिवार में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते में दरार आने की खबरें आती रहती हैं। इसी के साथ अमिताभ बच्चन की नातिन के पॉडकास्ट से भी नई चीजें पता चलती रहती हैं। हाल ही में नव्या नंदा ने मीडिया से बात की है। नव्या नंदा ने इस इंटरव्यू में परिवार के बारे बात की है। इसके साथ ही नव्या ने अपने करियर और सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग के बारे में बात की है।
नव्या ने मीडिया से बात करते हुए बोला, "मुझे लगता है कि सोशल मीडिया बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म है क्योंकि इस प्लेटफॉर्म की वजह से बहुत सारे लोगों को अपनी बात रखने का मौका मिला है। मैं कभी भी सोशल मीडिया पर मिलने वाले फीडबैक से नाराज नहीं होती हूं। मैं लोगों के लिए ही तो काम करती हूं तो उनसे मिलने वाले फीडबैक से नाराज क्यों होंगी। मैं तो बल्कि उनसे मिलने वाले फीडबैक पर काम करती हूं ताकि मैं बेहतर इंसान बन सकूं।"
नव्या ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग पर बात करते हुए कहा, "मैं इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हूं कि ट्रोल्स क्या कह रहे हैं। मैं सिर्फ पॉजिटिव फीडबैक पर ध्यान देती हूं और हमेशा फीडबैक से सीखने की कोशिश करती हूं।"
नव्या नंदा ने अपने परिवार के बारे में बात करते हुए बताया कि उनके घर के लोग उन्हें सपोर्ट करते हैं। नव्या के नए- नए आइडिया को आगे ले जाने में भी बच्चन परिवार हमेशा साथ खड़े रहते हैं। नव्या ने बताया कि पॉडकास्ट वाले आइडिया में भी उनकी नानी और मां ने उनका हर तरह से साथ दिया था।
Updated on:
27 Sep 2024, 12:39 PM IST
Published on:
27 Sep 2024, 12:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.