4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tere Ishk Mein: धनुष की नई फिल्म का पहला लुक आया सामने, इस बार कुंदन नहीं शंकर के किरदार में आएंगे नजर

Tere Ishk Mein: साउथ के सुपरस्टार धनुष की नई फिल्म का पहला लुक सामने आ गया है। फिल्म में धनुष एकदम नए अवतार में नजर आ रहे है। जिसे लोग खूब पसंद रहे है।

less than 1 minute read
Google source verification
dhanush_film_.jpg

Tere Ishk Mein: धनुष की 'रांझणा' मूवी को आये 10 साल हो गए हैं लेकिन अभी तक लोग उस फिल्म को नहीं भूल पाएं हैं। फिर चाहे फिल्म के गाने की बात हो या फिर धनुष की एक्टिंग की बात हो। इस फिल्म को डायरेक्टर आनंद एल राय ने बनाया था। अब धनुष की एक और फिल्म आ रही है जिसका नाम है ‘तेरे इश्क में’। जिसके लिए धनुष और डायरेक्टर आनंद एल राय ने एक बार फिर से हाथ मिलाया है।

‘पिछली बार तो कुंदन था’ डायलॉग ने जीता दिल
धनुष की नई फिल्म की घोषणा आनंद एल राय ने किया है। रांझणा फिल्म के 10 साल पूरे होने के सेलिब्रेशन वाले दिन ही नई फिल्म की घोषणा की गई थी। आनंद एल राय ने कहा, 'इस दिन से कोई दिन हमारे अपकमिंग प्रोजेक्ट 'तेरे इश्क में' की अनाउंसमेंट के लिए बड़ा नही हो सकता। 'रांझणा' का मेरे दिल में एक स्पेशल प्लेस है।' 'रांझणा' से ही धनुष ने बॉलीवुड में अपना शानदार डेब्यू किया था। फिल्म के पहले लुक में धनुष का नया अवतार देखने को मिलता है जिसका एक डायलॉग लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। वीडियो में बैकग्राउंड में धनुष की आवाज आती है, 'पिछली बार तो कुंदन था, वो मान गया, पर इस बार शंकर को कैसे रोकोगे?'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग