हंसल मेहता (Hansal Mehta) ने अपने ट्वीट में लिखा- "प्रिय अरविंद केजरीवाल, गुड मॉर्निंग, उम्मीद करता हूं कि आपको अच्छी नींद आई होगी, आपने दिल्ली जीती है।" हंसल मेहता का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हंसल मेहता के अलावा दिल्ली हिंसा पर अनुराग कश्यप, अनुभव सिन्हा, चेतन भगत, स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा, विशाल भारद्वाज सहित कई कलाकारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।