11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिशा पाटनी के नए फोटोशूट ने मचाया तहलका, सोशल मीडिया पर होने लगा वायरल.. देखें तस्वीरें

दिशा पाटनी ने कराया नया फोटोशूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर हो रही हैं वायरल दिशा की फिल्म मलंग जल्द होने वाली है रिलीज़

1 minute read
Google source verification

image

Neha Gupta

Jan 23, 2020

images.jpeg

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) आजकल अपनी अपकमिंग फिल्‍म मलंग (Malang) के प्रमोशन्स में बिज़ी हैं। उनके ट्रेलर को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं दिशा और आदित्य रॉय कपूर की केमेस्ट्री को भी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म के गाने अभी से लोगों के जुबान पर छा गए हैं। हाल ही में दिशा ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें चाय सबसे ज्यादा पसंद है। साथ ही अपनी फिल्म मलंग का नाम लेने को भी कहा था। अब दिशा ने अपना नया फोटोशूट पोस्ट कर तहलका मचा दिया है।

View this post on Instagram

@beyonce got me like 😎 #malang❤️

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

उनकी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरें फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं। अब तक इसमें लाखों के लाइक्स आ चुके हैं। दिशा का ये नया फोटोशूट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दिशा ने तीन फोटोज़ डाली हैं जिसमें से एक पर 12 लाख लाइक्स आए हैं तो दूसरी पर 8 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

View this post on Instagram

🥀

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

दिशा की फिल्म मलंग 7 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म को मोहित सूरी डायरेक्ट कर रहे हैं। आदित्य की डेब्यू फिल्म आशिकी 2 भी मोहित ने ही डायरेक्ट की थी इसलिए लोगों की उम्मीदें इस फिल्म से भी वैसी ही हैं। माना जा रहा है कि ये फिल्म आदित्य के करियर के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है। दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है।

View this post on Instagram

🌸

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on