
बॉलीवुड प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनके एस्ट्रोलॉजी टोटकों की चर्चा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी ने एकता कपूर के एस्ट्रोलॉजर को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। दिशा ने एकता से मिलती जुलती एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जहां एकता कपूर के गेटअप में नजर आ रही दिशा ने ऊंगलियों में बहुत सारी रिंग पहने हुए हैं। दिशा ने इसी पर कहा, इतनी सारी अंगूठियां कौन पहनता है।
View this post on InstagramA post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on
दरअसल, दिशा तस्वीर में दोनों हाथ जोड़े हुए हैं और उनकी हाथों की सभी उंगलियों में अंगूठियां नजर आ रही हैं। दिशा ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'केटीना का सबको 'जय माता दी' (पहले उसका नाम टीना था, लेकिन अब केटीना हो गया क्योंकि वह उस पर सूट करता है..ऐसा ज्योतिष ने बोला है ) लेकिन यार इतनी अंगूठियां कौन पहनता है.'
बता दें, एक इंटरव्यू के दौरान एकता कपूर से पूछा गया था कि वे उंगलियां में कुल कितनी रिंग्स पहनती हैं। एकता ने बताया था वे 14 रिंग्स पहनती हैं। एकता ने कहा, उनकी मां भी उनसे कहती हैं कि तुम्हें अंगूठियां पहनने के लिए और भी ज्यादा उंगलियों की जरूरत है। एकता कपूर ने भी इस फोटो को शेयर किया है। इस पोस्ट पर टीवी एक्टर करण वाही ने रिएक्शन देते हुए सवाल भी किया, एकता कपूर की बायोपिक बनने जा रही है?
बता दें, एकता कपूर को लेकर इंडस्ट्री में कई तरह के अंधविश्वास की पहले भी कई खबरें आ चुकी। एकता ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वे कुछ चीज़े कंफर्ट के मुताबिक करती हैं, उसका एस्ट्रोलॉजी से कोई कनेक्शन नहीं है।
Updated on:
26 Oct 2019 12:50 pm
Published on:
26 Oct 2019 12:50 pm
