7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dream Girl 2 BO Collection Day 3: आयुष्मान ने पूजा बनकर मात्र तीन दिनों में निकाली फिल्म की लागत, जानें पूरा कलेक्‍शन

Dream Girl 2 BO Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल 2' को 'गदर 2' से तगड़ी चुनौती मिल रही है। इसके बावजूद फिल्म अच्छा कर रही है।

1 minute read
Google source verification
Dream Girl 2 Box Office Collection Day 3 Ayushmann Khurrana film recovered budget in just three days

आयुष्मान खुराना एक बार फिर पूजा बनकर अपने आशिकों का दिल धड़काने आ चुके हैं

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड दिग्गज एक्टर आयुष्मान खुराना ने एक बार फिर पूजा बनकर दर्शकों के दिल पर राज कर रहे हैं। सिनेमाघरों से जो कोई फिल्म देखकर बाहर निकल रहा है। वो आयुष्मान के काम की तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस बार पूजा सिर्फ फोन पर बात नहीं कर रही, बल्कि लोगों से मिल भी रही और एक से शादी भी कर लेती है।

फिल्म में आयुष्मान खुराना के अपोजिट इस बार अनन्या पांडे को लिया गया है जिनके साथ उनकी जोड़ी कमाल लग रही है। आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने सिर्फ तीन दिनों में ही अपनी लागत निकाल ली है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो चुकी है और अभी फिल्म की कमाई जारी है। जानिए फिल्म ने तीन दिनों में कितनी कमाई की है?

जानिए तीसरे दिन का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के आंकड़ों के अनुसार, तीसरे दिन का कलेक्शन 16.00 करोड़ है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने 40.71 करोड़ कमा लिए हैं। बात करें बीते दिन की तो आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने बीते दिन 14.02 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म की कमाई में हर रोज बढ़ोतरी हो रही है। फिल्म लोगों को अच्छी लग रही है।

फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का बजट 35 करोड़ रुपये है और फिल्म ने इससे ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ड्रीम गर्ल ने तीन ही दिनों में अपनी लागत निकालकर प्रॉफिट की तरफ कदम उठा दिए हैं। फिल्म ट्रेडर का मानना है कि ड्रीम गर्ल 2 के पास अभी कमाई के लिए 7 सितंबर तक का समय है, क्योंकि उसके बाद शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज होगी और इसको लेकर फैंस में काफी क्रेज है। वैसे ड्रीम गर्ल ने अपनी लागत तो निकाल ही ली है, बस इसे अब प्रॉफिट कमाना है।