
ड्रीम गर्ल में आयुष्मान पूजा बनकर डांस करते नजर आएंगे।
Dream Girl 2 trailer: आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का ट्रेलर मंगलवार शाम को रिलीज हो गया है। राज शांडिल्य के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की हीरोइन अनन्या पांडे हैं। ट्रेलर से साफ है कि आयुष्मान खुराना फिल्म के पहले पार्ट में निभाए अपने किरदार पूजा को ही आगे बढ़ा रहे हैं। इस बार वह पूजा के किरदार को सिर्फ आवाज नहीं दे रहे हैं बल्कि बाकायदा लड़की बनकर कई लड़कों के साथ रोमांस भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस बार उनके किरदार यानी पूजा की शादी भी होने जा रही है। जिसके बाद सुहागरात का भी सीन ट्रेलर में दिखाया गया है, जिसमें किसी तरह आयुष्मान निकलते हैं।
हिट रही थी ड्रीम गर्ल
आयुष्मान खुराना की साल 2019 में आई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' खूब पसंद की गई थी। इस फिल्म का सेकेंड पार्ट 'ड्रीम गर्ल 2' 25 अगस्त को रिलीज होगा। फिल्म में आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे, परेश रावल, अनु कपूर और राजपाल यादव जैसे सितारों ने काम किया है। ड्रीम गर्ल वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करते हुए ब्लॉकबस्टर रही थी। ड्रीम गर्ल 2 से भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छे प्रफॉर्मेंस की उम्मीद की जा रही है।
Updated on:
01 Aug 2023 08:50 pm
Published on:
01 Aug 2023 08:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
