
डंकी फिल्म के तीसरे दिन के लिए एडवांस बुकिंग कलेक्शन
Dunki Third Day Advance Booking: शाहरुख खान की 'डंकी' 21 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिले हैं। ऑडियंस की तरफ से एडवांस बुकिंग में 'डंकी' को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। प्रभास की फिल्म सालार 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है। ये फिल्म 'डंकी' को जबरदस्त टक्कर देगी। एडवांस बुकिंग में शाहरुख खान की फिल्म के तीसरे दिन के आंकड़ें आ गए हैं।
तीसरा दिन 'डंकी' एडवांस बुकिंग
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान की 'डंकी' ने तीसरे दिन यानी शनिवार के लिए एडवांस बुकिंग में दोपहर 11 बजे तक फिल्म के 137470 टिकट बुक हो गए हैं। फिल्म ने 4.69 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ये अर्ली एस्टीमेट है शान तक इस आंकड़ा में और ज्यादा इजाफा देखने को मिल सकता है। एडवांस बुकिंग में प्रभास की दूसरी तरफ 'सालार' के टिकट धड़ल्ले से बिक रहे हैं।
‘डंकी’ का पहले दिन का कलेक्शन (Dunki Opening Day Collection)
Koimoi और Sacnilk ने कमाई की रिपोर्ट जारी की है। शाहरुख खान की फिल्म डंकी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ की ओपनिंग की है। हालांकि ये फिल्म पठान और जवान का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं फिलहाल ये कहना अभी मुश्किल है। गौरतलब है कि डंकी के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी हैं। जो मुन्नाभाई MBBS, पीके, थ्री इडियट्स जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
Published on:
22 Dec 2023 11:19 am

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
