
शाहरुख खान ने जारी किया 'डंकी' का दमदार ट्रेलर
Dunki Trailer Release: पहले टीजर और दो गाने रिलीज के बाद फाइनली शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ का ट्रेलर मंगलवार को ड्रॉप 4 के रूप में रिलीज कर दिया गया है। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘डंकी’ में तापसी पन्नू, विक्की कौशल सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है। शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ का ट्रेलर 3 मिनट 1 सेकंड का है। आइए जानते हैं ट्रेलर में क्या खास है।
ट्रेलर में शाहरुख का दिखा अलग अंदाज
इस 3 मिनट 1 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत एक चलती ट्रेन से होती है। जिसमें शाहरुख कहते हैं, “ये कहानी शुरू हुई थी 1995 में, जब मैं लाल्टू में कदम रखा और यहां मुझे मिले 4 उल्लू दे पट्ठे। जो लंदन जाना चाहते थे। बल्ली जो बाल काटता था। बग्गू जो पजामियां बेचता था और सुखी अंग्रेजी झाड़ता था। और उनके साथ मेरी मन्नो जो दुनिया से लड़ जाती है मेरे लिए। आज तक कोई मेरे लिए लड़ा नहीं है।”
ट्रेलर बोमन ईरानी का किरदार एक इंग्लिश टीचर के रोल में है। ‘डंकी’ के ट्रेलर में कॉमेडी, लव इमोशन सब कुछ है। ये चारों लंदन जाने के लिए काफी जद्दोजहद करते हैं। ट्रेलर में आपको दोस्ती की एक पागलपन भरी यात्रा, लाइफ की कॉमेडी और ट्रेजडी और घर और परिवार के लिए पुरानी यादों में ले जाएगा। फ्लैशबैक में सुनाई जा रही इस फिल्म में शाहरुख खान भी बुजुर्ग की भूमिका में हैं।
जानिए कब रिलीज होगी 'डंकी'
इस दिलचस्प कहानी में सभी अलग-अलग भावनाओं को एक फ्रेम में समेटा गया है, जो चार दोस्तों की अद्वितीय यात्रा का हिस्सा है। ये यात्रा चुनौतियों और जीवन को बदल देने वाले अनुभवों से भरी होती है। बेहद मजेदार है ‘डंकी’ का ट्रेलर। इस फिल्म के लेखक अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लन हैं। ‘डंकी’ को जॉइंटली जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स के प्रोडक्शन बैनर के तहत रिलीज किया जाएगा यह फिल्म 21 दिसंबर 2023 को दुनिया भर में रिलीज होगी।
Updated on:
05 Dec 2023 11:33 am
Published on:
05 Dec 2023 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
