7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dunki Vs Salaar: प्रभास की ‘सालार’ ने शाहरुख की ‘डंकी’ को कमाई के मामले में बुरी तरह पीटा, तीसरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर जमकर छापे नोट

Salaar Vs Dunki Box Office Collection: प्रभास की फिल्म सालार ने शाहरुख खान की ‘डंकी’ को रिलीज के तीसरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में बुरी तरह पीट दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Jan 09, 2024

salaar_vs_dunki_box_office_collection.jpg

Salaar Vs Dunki Box Office Collection: प्रभास की फिल्म सालार को रिलीज हुए 18 दिन हुए हैं। वहीं शाहरुख खान की फिल्म डंकी को रिलीज हुए 19 दिन हुए हैं। प्रभास की ‘सालार’ कमाई की रफ्तार लगातार बढ़ती हे जा रही है और इन दनो में डंकी फिल्म को कमाई के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है। शाहरुख खान जैसे बॉक्स ऑफिस के किंग की फिल्म डंकी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्तों में कुल 259.9 करोड़ की कमाई की है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर 425.9 करोड़ की कमाई की है। वहीं अगर बात करें प्रभास की फिल्म की तो सालार ने तीन हफ्तों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल 395.45 करोड़ की कमाई की है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 597.6 करोड़ कमाए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को 'सालार' ने 1.29 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं ‘डंकी’ ने सोमवार यानी रिलीज के 19वें दिन 1.6 करोड़ का कलेक्शन किया है।

यह भी पढ़ें: 'ये दिल आशिकाना' की एक्ट्रेस जिविधा शर्मा ने 21 साल बाद दिखाई अपनी झलक, फैंस को याद आया 'उठा ले जाऊंगा' गाना