7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Elvish Yadav Birthday: ‘राव साहब के छोरे’ एल्विश ने धांसू तरीके से मनाया 26वां बर्थडे-बैश, फैंस को दिया रिटर्न गिफ्ट

Elvish Yadav Birthday: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एलविश यादव 14 सितंबर को अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए दुबई गए हुए हैं।  

2 min read
Google source verification

नई दिल्ली

image

Sep 14, 2023

new_song.jpg

एल्विश का 26वां बर्थडे-बैश

Elvish Yadav Birthday: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव आज 14 सितंबर को अपना 26वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ये बर्थडे एल्विश के लिए बेहद खास है, क्योंकि अब तक लोग उन्हें केवल यूट्यूबर के तौर पर जानते थे। ‘बिग बॉस’ विनर बनने के बाद उन्हें घर-घर में पहचान मिल गई है। एल्विश के जन्मदिन पर उनका नया गाना ‘हम तो दीवाना’ भी रिलीज हो गया है। जिसमें वह उर्वशी रौतेला के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं दुबई में एल्विश ने नया घर भी खरीदा हैं। जिसकी झलकियां उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। एल्विश ने करीब 8 करोड़ रुपए में ये घर खरीदा है।

जन्मदिन पर रिलीज हुआ नया गाना
अपने जन्मदिन पर, एल्विश यादव ने एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ अपना गाना 'हम तो दीवाने' रिलीज करके फैंस को एक शानदार रिटर्न गिफ्ट दे रहे हैं। दो दिन पहले, 12 सितंबर को उन्होंने अपने गाने का टीजर शेयर किया, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया और रिकॉर्ड तोड़ व्यूज आए।


उर्वशी और एल्विश रोमांस

‘हम तो दीवाने’ वीडियो की बात करें तो यह काफी रोमांटिक है और इसमें एल्विश यादव उर्वशी रौतेला के प्यार में कायल नजर आ रहे हैं। वीडियो में उर्वशी का दुल्हन वाला अवतार भी फैंस को पसंद आ रहा है। इस रोमांटिक गाने को यासिर देसाई ने अपनी आवाज दी है और रजत नागपाल इसके कंपोजर हैं। राणा टोटल ने इस गाने को लिखा है। गाने का म्यूजिक रजत नागपाल ने दिया है। 3 मिनट 39 सेकंड के इस वीडियो को प्ले डीएफ यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। रिलीज होने के कुछ ही मिनट के भीतर ही गाने को सवा 2 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इससे साफ है कि उर्वशी रौतेला और एल्विश यादव की जोड़ी दर्शकों को पसंद आ रही है।

यह भी पढ़ें: Jawan: 300 शहरों में 85,000 लोग फ्री में देखेगें 'जवान', SRK फैन क्लब ने की धमाकेदार प्लैनिंग