
'इमरजेंसी' की रिलीज डेट फिर टली
Emergency Release Update: कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर एक अपडेट सामने आया है। एक्ट्रेस की इस फिल्म की रिलीज डेट अब तीसरी बार पोस्टपोन हो गई है। यह जानकारी एक्ट्रेस के प्रॉडक्शन बैनर मणिकर्णिका फिल्म्स ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है।
मणिकर्णिका फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। उन्होंने लिखा, 'हमारी क्वीन कंगना रनौत इस समय देश की सेवा में जुटी हैं और इसे ही वह प्राथमिकता दे रही हैं। ऐसे में 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। हम वादा करते हैं कि नई रिलीज डेट का एलान जल्द ही करेंगे।'
फिल्म 'इमरजेंसी' में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नय्यर और दिवंगत सतीश कौशिक हैं। इसकी कहानी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जिंदगी पर आधारित है। कंगना इस फिल्म में इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी।
Updated on:
16 May 2024 02:39 pm
Published on:
16 May 2024 12:36 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
