बॉलीवुड

कौन है वो लड़की जिसने तोड़ा ईशा देओल का घर, हेमा-धर्मेंद्र के दामाद का है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर?

Esha Deol-Bharat Takhtani: ईशा देओल का तलाक भरत तख्तानी के मेरिटल अफेयर की वजह से हो रहा है। आखिर कौन है वो लड़की जिसने एक्ट्रेस का घर तोड़ा है...  

less than 1 minute read
Feb 07, 2024
ईशा देओल और भरत तख्तानी का हो रहा तलाक

Esha Deol And Bharat Takhtani: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल अपने पति भरत तख्तानी से 12 साल बाद अलग हो रही है। अब सामने आ रहा है कि भरत तख्तानी की जिंदगी में ईशा की जगह किसी और लड़की ने ले ली है। दोनों के अलग होने की वजह भरत का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया जा रहा है।

भरत तख्तानी का चल रहा है अफेयर? (Esha Deol Husband Affair)
बता दें, सोशस मीडिया पर काफी समय पहले एक रेडिट यूजर ने सबसे पहले बताया था कि ईशा और भरत में काफी समय से कुछ परेशानियां चल रही थी जिसकी वजह से एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ, भाईयों और पिता के साथ तस्वीरे शेयर करती थी। यूजर की ये पोस्ट काफी वायरल हुई थी। रेडिट पोस्ट में ये भी लिखा गया था कि ईशा की शादी टूटने की वजह भरत का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है।

बेंगलुरू की है भरत की रूमर्ड गर्लफ्रेंड (Bharat Takhtani Rumour Girlfriend)
कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि भरत तख्तानी की एक गर्लफ्रेंड भी है। इतना ही नहीं ईशा देओल के पति भरत तख्तानी बैंगलुरु में एक पार्टी के दौरान अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट हुए थे। रिपोर्ट्स का कहना है कि जिसके साथ भरत का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है वो लड़की बैंगलुरु की है।

Published on:
07 Feb 2024 02:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर