9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परेश रावल के निधन की उड़ी अफवाह, अभिनेता बोलें-‘मैं तो सो रहा था’

एक्टर अरविंद त्रिवेदी और मुकेश खन्ना के बाद अब परेश रावल के भी निधन की खबरों ने सबको चौंका दिया था। निधन की खबरों पर अब खुद परेश रावल ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया है।
2 min read
Google source verification
False news about Paresh Rawal's death

False news about Paresh Rawal's death

नई दिल्ली। इन दिनों नोटिस किया जा रहा है कि बॉलीवुड और टीवी स्टार्स को लेकर कई अफवाहें सामने आ रही हैं। जैसे कि कुछ समय पहले 'रामायण' में रावण की भूमिका निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी के देहांत की खबरें सामने आई थी। फिर 'शक्तिमान' के मुकेश खन्ना की भी देहांत की खबरों ने सबको चौंका दिया था। जिसके बाद पता चला कि यह सब अफवाहें है। वहीं अब बॉलीवुड एक्टर परेश रावल के निधन की भी खबरें सामने आईं। जिन्हें सुन फैंस भी सकते में आ गए। तो चलिए आपको बतातें इस खबर के पीछे की सच्चाई।

वायरल हो परेश रावल की मौत का ट्वीट

दरअसल, आज सुबह यानी 14 मई को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल होने लगा। जिसमें इस बात का दावा किया गया था कि परेश रावल का 14 मई को सुबह 7 बजे निधन हो गया है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। इस पोस्ट की भनक एक्टर परेश रावल को भी लगी। अपने निधन की अफवाह देख परेश रावल भी काफी चौंक गए। अभिनेता ने अपनी देहांत के पोस्ट का जवाब बड़े ही मजेदार अंदाज में दिया।

मौत की अफवाहों पर परेश रावल का रिएक्शन

परेश रावल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें अभिनेता ने वायरल हो रहे उनके देहांत के पोस्ट को कोट किया है। परेश रावल ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'गलतफहमी के लिए खेद है क्योंकि मैं तो आज सुबह 7 बजे सोया था।' परेश रावल का यह ट्वीट पढ़ उनके फैंस ने गहरी सांस ली।

फैंस रिएक्शन्स

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि' परेश जी ऐसे बहुत लोग हैं जो आजकल मोदी समर्थकों को और उनके साथियों को निशाना बना रहे हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा है कि फनी मीम शेयर किया है। जिस पर लिखा हुआ है कि 'देखो यह जिंदा है।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग