24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक चुम्मा देगी क्या- मशहूर एक्ट्रेस के साथ सरेआम हुई थी गंदी हरकत, सालों बाद सामने आई सच्चाई

Malavika Mohanan: इतने साल बीत जाने के बाद फेमस एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनके साथ खुलेआम गंदी हरकत की गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 13 Jun 2025, 8:42 PM IST

Malavika Mohanan

एक्ट्रेस मालविका मोहनन की इंस्टाग्राम से ली हुई एक तस्वीर

Malavika Mohanan: साउथ फिल्मों की दिग्गज एक्ट्रेस और बॉलीवुड में जलवा बिखेर चुकी मालविका मोहनन ने हाल ही में बताया कि उनके साथ भी भद्दी हरकत हुई थी। एक्ट्रेस ने यह खुलासा सालों बाद किया है जब वह यंग थीं।
एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें और उनकी दोस्तों के साथ किसने और कहां पर बदतमीजी की थी? ये सब बातें उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया; आइए पूरी बात जानते हैं।

एक्ट्रेस ने बताई आपबीती

मालविका मोहनन ने हाउटरफ्लाई के साथ एक साक्षात्कार में कहा, “आज, मेरे पास सबकुछ है कार और ड्राइवर है, इसलिए अगर कोई मुझसे पूछे कि क्या मुंबई सेफ है, तो मैं हां कह सकती हूँ। लेकिन जब मैं कॉलेज में थी, तब मेरा नजरिया बहुत अलग था। मैं लोकल ट्रेनों और सार्वजनिक बसों से यात्रा करती थी, और तब मुझे कभी भी पूरी तरह से सुरक्षित महसूस नहीं हुआ। यह हमेशा किस्मत की बात लगती थी। आपको उम्मीद करनी पड़ती थी कि आज आपका सफर बिना किसी घटना के होगा।"

अपने कॉलेज के दिनों की एक खौफनाक घटना को याद करते हुए मालविका ने कहा, "मैं अपनी दो बेहद करीबी महिला मित्रों के साथ लोकल ट्रेन में थी। उस दिन रात के करीब 9.30 बजे थे। फर्स्ट क्लास महिला डिब्बे में ट्रेन बिल्कुल खाली थी। हम खिड़की की ग्रिल के पास बैठकर बातें कर रहे थे, तभी एक आदमी खिड़की के पास आया, अपना चेहरा ट्रेन की सलाखों से सटाकर बोला, 'एक चुम्मा देगी क्या?’ उसने आगे जो कहा, "हम स्तब्ध रह गए” हम तीनों डरे हुए थे और पूरी तरह से असुरक्षित महसूस कर रहे थे।"

ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी महिला या एक्ट्रेस के साथ पब्लिक प्लेस पर खुलेआम बदसलूकी की गई हो।

मालविका मोहनन एक जबरदस्त एक्ट्रेस

मालविका मोहनन ने बेहद कम समय में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है। मलयालम, तमिल और हिंदी सिनेमा में काम कर चुकीं मालविका न सिर्फ अपनी खूबसूरती, बल्कि दमदार अभिनय के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने हिंदी फिल्म युधरा, बियॉन्ड द क्लाउड्स, द ग्रेट फादर, मास्टर, थांगलान, मारन, पेट्टा जैसी हिट फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया है।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की हुई फजीहत, अहमदाबाद विमान हादसे पर किया ऐसा पोस्ट, भड़क गए यूजर्स