मुजफ्फर अली ने कहा, "फिल्म का हर सीन कपड़ों के ज़रिए कुछ कहता है। ये कपड़े लोगों के घरों से या पुरानी जगहों से इकट्ठा किए गए थे। उस ज़माने में केमिकल वाले रंग या नायलॉन नहीं, बल्कि हाथ से बुने हुए कपड़े और प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल होता था। इन्हें बनाने में मेहनत लगती थी, लेकिन नतीजा बेहद खूबसूरत होता था।”