मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म फैन को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों फिल्म के जारी किए ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। चैनल्स पर फिल्म के गानों की धूम है। बता दें कि इसमें शाहरुख डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म फैन में शाहरुख के अलावा जो किरदार आकर्षण को केंद्र होगा, वह है फिल्म की हीरोइन। जी हां, मनीष शार्मा के डायरेक्शन में बनी फैन में शाहरुख एक ऐसी ऐसी अभिनेत्राी से रोमांस करते नजर आएंगे, जो तीन बच्चों की मां है...तलाकशुदा है। ये हैं मॉडल वलुश्चा डिसूजा। वो जिस उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं, उस उम्र में अमूमन हीरोइन पर्दे से लगभग गायब होने लगती हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि वलुश्चा 33 साल की हैं और वो तीन बच्चों शनेल, ब्रुकलिन और सिएना की मां भी हैं। जब वो 19 साल की थी, तब उन्होंने 2002 में सुपरमॉडल मार्क रॉबिन्सन से शादी कर ली थी। यह शादी 2013 तक चली, उसके बाद दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए।