1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ठग्स… ‘ के फ्लॉप होने से टूटा इस हसीना का दिल

अमिताभ बच्चन, आमिर खान और कैटरीना कैफ जैसे दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी के बावजूद, 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर सकी

less than 1 minute read
Google source verification
fatima

fatima

अभिनेत्री फातिमा सना शेख अपनी ही में हाल रिलीज हुई फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की असफलता से दुखी हैं और उनका दिल टूट गया है। अमिताभ बच्चन, आमिर खान और कैटरीना कैफ जैसे दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी के बावजूद, 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर सकी और दर्शकों और आलोचकों दोनों ने इसे कमजोर कहानी और खराब निर्देशन के लिए नकार दिया।

फातिमा ने मंगलवार को नेटफ्लिक्स वेब-सीरीज 'सलेक्शन डे' के प्रीमियर के दौरान संवाददाताओं से कहा, "यह दुखद है क्योंकि हमने अच्छी फिल्म बनाने की कोशिश की थी लेकिन दुर्भाग्य से, यह अच्छा नहीं कर पाई। लोगों को पसंद नहीं आई। मुझे बहुत बुरी लग रहा है।"

फातिमा वर्तमान में अनुराग बसु के निर्देशन में राजकुमार राव के साथ काम कर रही हैं। यह 'लाइफ इन ए मेट्रो' का सीक्वल है। 'दंगल' की चर्चित अभिनेत्री 'सलेक्शन डे' को लेकर उत्साहित हैं। यह दो भाइयों और उनके पिता की कहानी है, जो चाहते हैं कि उनके बेटे क्रिकेट खेलें।

Story Loader