9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनुष्का बनीं ब्यूटी आइकन तो दीपिका पावरफुल परफॉर्मर,जानिए पूरी लिस्ट

इसमें इंडस्ट्री की कई ब्यूटीफुल एक्ट्रेस शामिल हुईं। रेड कारपेट पर उन्होंने अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरे।

3 min read
Google source verification
Anushka sharma

Anushka sharma

बॉलीवुड अभिनेत्रियां एक्टिंग के अलावा खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। हालांकि खुद को फिट और खूबसूरत दिखाने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ती हैं। उनकी ब्यूटी के लाखों लोग फैन हैं। हाल ही मुुंबई में एक ब्यूटी अवॉर्ड का आयोजन किया गया। इसमें इंडस्ट्री की कई ब्यूटीफुल एक्ट्रेस शामिल हुईं। रेड कारपेट पर उन्होंने अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरे। साथ ही इनमें से कुछ अभिनेत्रियों ने ब्यूटी अवॉर्ड भी अपने नाम किए।

अनुष्का शर्मा
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भले ही पिछले कुछ समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं लेकिन वे लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इसके अलावा वे सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड समारोह में उन्हें ब्यूटी ऑइकन ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके साथ ही इस इवेंट में उनका लुक भी चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने डीप नेक मैटेलिक शॉर्ट ड्रेस पहनी थी और उसमे एक तरफ साइड से ऐसिमेट्रिक लॉन्ग डिटेलिंग थी। इस पोशाक में वे बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बायोपिक में आएंगी नजर
अनुष्का शर्मा ब्रेक से वापस काम पर लौट आई हैं। बता दें कि वे पिछली बार वर्ष 2018 में फिल्म जीरो में नजर आई थीं। इस मूवी में उनके अपोजिट शाहरुख खान थे। अब वे जल्द ही एक बायोपिक में नजर आने वाली हैं। वे भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी झूलन गोस्वामी का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म की चर्चा तो पिछले कई दिनों से है लेकिन अनुष्का जल्द ही इसकी घोषणा करने वाली हैं। पिछले दिनों झूलन के साथ उनकी एक तस्वीर भी वायरल हुई थी।

दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण ने पावरफुल परफॉर्मर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड अपने नाम किया। वह इवेंट में वे डीप नेक ब्लैक ट्यूब गाउन में पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने ये पुरस्कार एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल को डेडिकेट किया। दीपिका ने उनके साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा-'छपाक' मेरे कॅरियर की अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म थी। यह सिर्फ मूवी नहीं बल्कि एक मूवमेंट था, जो खूबसूरती की परिभाषा और उसे समझने का चैलेंज था। इन लोगों में एक प्रशंसा, एक संवेदनशीलता और जीवन की समझ है, जो उन्हें करुणा, सौम्यता और एक गहरी प्रेम चिंता से भर देती है। लोग सिर्फ खूबसूरत पैदा नहीं होते हैं। आज रात का अवॉर्ड लक्ष्मी अग्रवाल और हर एक एसिड अटैक सर्वाइवर को समर्पित करती हूं, जिन्होंने इस सबसे अविश्वसनीय यात्रा में हम सभी को दिखाया है कि वास्तव में सुंदरता का क्या मतलब है।

कैटरीना कैफ ब्यूटी एंटरप्रेन्योर
अभिनेत्री कैटरीना कैफ को इस इवेंट में ब्यूटी एंटरप्रेन्योर का अवॉर्ड मिला। बता दें कि पिछले साल ही उन्होंने ब्यूटी लाइन लॉन्च की है। इसमें करीब 64 आइटम्स हैं। इवेंट के दौरान रेड कारपेट पर कैटरीना का लुक भी सुर्खियां बटोर रहा है। उन्होंने व्हाइट कलर की डीप नेक थाई हाई स्लिट ड्रेस पहनी। वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म सूर्यवंशी में नजर आएंगी। इसमें अक्षय कुमार उनके साथ लीड रोल में होंगे।

इनको भी मिले अवॉर्ड
अभिनेता कार्तिक आर्यन को इस इवेंट में यंग हार्टथ्रोब ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला, जो उनके लिए बहुत बेहतरीन रहा। वहीं,अनन्या पांडे को एक्साइटिंग फेस ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया। अनन्या का लुक भी सुर्खियों में रहा। उन्होंने पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी।