
Film Based on Late PM Of India Manmohan Singh: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह जी का कल निधन हो गया। उन्होंने आरबीआई के पूर्व गवर्नर, देश के वित्त मंत्री एवं प्रधानमंत्री जैसे दायित्व को भली भांति निभाया था। देश के आर्थिक विकास में योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।
उनके यूं चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। उन पर एक फिल्म भी बनी थी, जिसका नाम था ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’। इस मूवी में अनुपम खेर ने उनका किरदार निभाया था। साल 2019 में आई ये फिल्म संजय बारू की किताब, ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर: द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह’ पर बेस्ड थी।
ये मनमोहन जी के पॉलिटिकल करियर पर एक फिल्म बनी थी। इस पर खूब कॉन्ट्रोवर्सी हुई। इस फिल्म का खुद उनकी पार्टी यानी कांग्रेस ने भी विरोध किया था। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने अच्छी कमाई की। फिल्म को क्रिटिक्स ने खूब सराहा।
ये फिल्म सिर्फ 18 करोड़ रुपये में बनी थी और इसने दुनियाभर में 26.50 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। मूवी में अनुपम खेर को उनके रोल में देख लोगों को सच में लगा की वो मनमोहन सिंह ही हैं। अक्षय खन्ना ने संजय बारू का रोल प्ले किया था।
गौरतलब है कि, डाॅ. मनमोहन सिंह के निधन पर देश में 7 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है।
Updated on:
27 Dec 2024 01:16 pm
Published on:
27 Dec 2024 10:55 am

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
