23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले दिन की धाकड़ कमाई के बावजूद ‘kalank’ का उड़ाया जा रहा है मजाक, वायरल हो रहे मीम्स

'कलंक' को बोरिंग और टाइम वेस्ट बता रहे हैं। 'कलंक' देखने के बाद ऑडियंस का कैसा हाल हो रहा है.....
2 min read
Google source verification
kalank

kalank

करण जौहर की फिल्म 'कलंक' रिलीज हो गई है। इस फिल्म को पब्लिक और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म की कहानी को क्रिटिक्स कमजोर बता रहे हैं। फिल्म 'कलंक' को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत सारे फनी मीम्स बनाए जा रहे हैं। यूजर्स इस मूवी की तुलना शाहरुख खान की पिछले साल रिलीज हुई 'जीरो' से तुलना कर रहे हैं।

अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी फिल्म 'कलंक' को लेकर लोग कई प्रकार के मीम्स बना रहे है। 'कलंक' को बोरिंग और टाइम वेस्ट बता रहे हैं। 'कलंक' देखने के बाद ऑडियंस का कैसा हाल हो रहा है, इसे यूजर फनी मीम्स के जरिए दिखा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि 'कलंक' दर्शकों की उम्मीदों का दम तोड़ती है।

लोग माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट और वरुण धवन को लेकर अलग अलग ऐगल से मीम्स बना रहे है जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहे है। फिल्म 'कलंक' ने पहले दिन 21.60 करोड़ रुपए का कारोबार किया हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म अच्छा बिजनेस कर सकती है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग