2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस साल सबसे ज्यादा ट्रोल हुईं ये 5 अभिनेत्रियां, कोई कपड़ों को लेकर तो कोई पति की वजह से

अभिनेत्रियां अपने कपड़ो, तस्वीरों और अन्य चीजों की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आती रहती हैं।

3 min read
Google source verification
Anushka swara and Priyanka

Anushka swara and Priyanka

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिस पर कोई लगभग सभी बॉलीवुड़ सेलेब्स के अकाउंट हैं। वे अपनी तस्वीरें और अपने विचार यहां व्यक्त करते हैं। लेकिन कई बार यह उनको भारी भी पड़ जाता है। यूजर्स उनको ट्रोल करना शुरू कर देते हैं। खासकर अभिनेत्रियां अपने कपड़ो, तस्वीरों और अन्य चीजों की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आती रहती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में, जो इस साल सबसे ज्यादा ट्रोल हुईं।

स्वरा भास्कर:
अभिनेत्री स्वरा भास्कर बोलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। वह बेबाक तरीके से अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। वह इस साल कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर आईं। फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में स्वरा ने एक बोल्ड सीन दिया था। इस सीन की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। वहीं उन्होंने राजनीति को लेकर एक कमेंट किया था। उसकी वजह से भी वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं।

सोनम कपूर
बॉलीवुड की फैशन दिवा कही जाने वाली सोनम आए दिन अपने पहनावे की वजह से ट्रोल हो जाती हैं. अक्सर ही सोनम को उनके पहनावे की वजह से ट्रोल होते हुए देखा गया हैं. सोनम ने कई ऐसे फोटोशूट्स करवाएं हैं जो अजीबोगरीब पहनावे के साथ रहे हैं और इसी वजह से वह ट्रोल हुई हैं.

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका ने हाल ही में अपने अमरीकन ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी की है। शादी का ऐलान करते ही प्रियंका ट्रोल होना शुरू हो गई थीं। इसकी वजह थी प्रियंका और निक में उम्र का अंतर। बता दें कि प्रियंका अपने पति निक से 10 साल बड़ी हैं। इनकी उम्र और विदेशी लड़के से शादी करने की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। इसके अलावा शादी में आतिशबाजी को लेकर भी वह ट्रोलर्स के निशाने पर आईं।

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा को भी इस साल सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। उनकी फिल्म 'सुई धागा' को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। सोशल मीडिया पर अनुष्का के काफी मीम्स बने और वायरल भी हुए। वहीं बीसीसीआई की आधिकारिक फोटो में टीम इंडिया के साथ अनुष्का शर्मा को देख फैंस भड़क गए थे। उनका कचरा वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और सोशल मीडिया पर उनको जमकर लताड़ लगाई गई थी।

राखी सावंत
राखी सावंत सोशल मीडिया पर अपनी बयानबाजी को लेकर अक्सर ट्रोल होती रहती हैं। इस बार उन्होंने अभिनेत्री तनुश्री और नाना पाटेकर के विवाद को लेकर तनुश्री पर काफी तंज कसे थे। इसको लेकर उन्हें काफी कुछ खरी खोटी सुनाई गई। वहीं पिछले दिनों जब उन्होंने दीपक कलाल के साथ अपनी शादी का ऐलान किया था तो वह सबसे ज्यादा ट्रोल हुईं।

Story Loader