बॉलीवुड

फ्रेडी मूवी रिव्यू: खतरनाक डेंटिस्ट कार्तिक आर्यन की प्रेडिक्टेबल कहानी ने किया सबको हैरान

Freddy Movie Review : कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी आज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुकी है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने एक खतरनाक डेंटिस्ट का रोल निभाया है। इस फिल्म में कार्तिक के अपोजिट नजर आईं अलाया एफ। फिल्म में कार्तिक आर्यन ने खतरनाक डेंटिस्ट बनकर सबको हैरान कर दिया है। यह कार्तिक आर्यन की अब तक की सबसे अलग फिल्म मानी जा रही है।

2 min read
Freddy Movie Review

Kartik Aaryan's Freddy : कार्तिक आर्यन स्टारर 'फ्रेडी' जबरदस्त थ्रिलर और सस्पेंस से भरी हुई फिल्म है। इस बार kartik aryan अपने दर्शकों के लिए कुछ नया करने की कोशिश की है, जो कामयाब होती दिख रही है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। 'फ्रेडी' एक शर्मीले, अकेले और सामाजिक रूप से अजीब व्यक्ति डॉ फ्रेडी गिनवाला की कहानी को दर्शाती है, जो अपने लघु विमानों के साथ खेलना पसंद करता है और उसका एकमात्र दोस्त उसका पालतू कछुआ 'हार्डी' है। पूरी फिल्म थ्रिलर और सस्पेंस से भरी हुई है। फिल्म में आपको कार्तिक आर्यन का अलग ही रूप नजर आएगा। कार्तिक आर्यन फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं, तो वही फिल्म में कार्तिक के अपोजिट नजर आईं ALAYA F की एक्टिंग भी काफी दमदार दिखीं। कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए यह फिल्म काफी मजेदार साबित हो रही है क्योंकि कार्तिक ने अबतक के अपने फिल्मी करियार में ऐसा रोल पहली बार निभाया है।


क्यों देखें फिल्म


ये एक ऐसे डेंटिस्ट की कहानी है, जो लड़कियों से दूर रहता है क्योंकि लड़कियां उसे बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं। लेकिन डेंटिस्ट की लाइफ में तब एक नया ट्विस्ट आता है जब उसे एक लड़की बेहद पसंद आ जाती है, कि वह सोते-जागते उसी के ख्वाबों में खोया रहता है। फिर वहीं लड़की एक दिन डॉ के क्लिनिक इलाज करवाने पहुंच जाती है। फिर इसके बाद यह कहानी जिस तरीके से आगे बढ़ती है वह देखना काफी दिलचस्प है।

डॉ फ्रेडी हैं फिल्म की जान

इस फिल्म में आपको कई तरह के ट्विस्ट और टर्न दिखाई देंगे जोकि काफी इंट्रस्टिंग हैं। आप सोच नहीं पाएंगे कि क्या एक डॉ इतना खतरनाक भी हो सकता है। फिल्म देखने पर पता चलेगा कि डॉ फ्रेडी किस हदतक आपको हैरान कर सकते हैं।

कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस से सबको हैरान कर दिया है। कार्तिक आर्यन की नई कोशिश कामयाब होती दिख रही है। इस फिल्म में आपको थ्रिलर के साथ रोमांस और सस्पेंस भी देखने को मिलेगा.

यह भी देखें
ओटीटी मूवीज और वेब सीरीज: 2 दिसंबर को रिलीज होगी फ्रेडी, इंडिया लॉकडाउन, गुडबाय और...

Updated on:
02 Dec 2022 03:05 pm
Published on:
02 Dec 2022 11:43 am
Also Read
View All

अगली खबर