
Fukrey 3 Box Office Collection Day 23: मशहूर कॉमेडी फुकरे फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'फुकरे 3' ने भी लोगों को खूब एंटरटेन किया। फुकरे 3 ऐसे वक्त पर कमाल दिखा पाई है, जब कंगना रनोट और विवेक अग्निहोत्री जैसे बड़े कलाकारों की फिल्म भी रिलीज हुई थी। लेकिन लियो के तूफान के आगे इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कोई भी फिल्म बेहतर नहीं कर पा रही है।
लियो का पहले दिन 64.8 और दूसरे दिन करीब 36 करोड़ का बिजनेस
साउथ सिनेमा के बड़े स्टार थलापति विजय की फिल्म 'लियो' हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी ने दो दिनों के अंदर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। पहले दिन 64.8 और दूसरे दिन करीब 36 करोड़ का बिजनेस फिल्म ने सभी भाषाओं में किया। जहां 'फुकरे 3' फिल्म 100 करोड़ कमाने से अब भी थोड़ी दूर है, वहीं लियो इस आंकड़े को बहुत आसानी से दो दिनों में पार कर गई है।
कितनी हुई फिल्म की कमाई?
'फुकरे 3' ने अपने पहले हफ्ते में फिल्म ने 66.02 करोड़, दूसरे हफ्ते में 15.27 करोड़ और तीसरे हफ्ते 12.03 करोड़ तक का कलेक्शन किया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को मूवी ने 13 करोड़ तक की कमाई की है। इससे फिल्म का टोटल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 93.24 करोड़ है।
Jawan Box Office Collection Day 44: 'लियो' ने आते ही Jawan का खेल बिगाड़ दिया है।SRK की फिल्म का कारोबार 44वें दिन का कलेक्शन बहुत ही कम ही रहा है। जवान ने सभी भाषाओं में अपने तैंतालीसवें दिन भारत में 0.42 करोड़ की कमाई की।
Published on:
21 Oct 2023 12:51 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
