
बैंक ऑफ बड़ौदा ने 56 करोड़ रुपये की वसूली के लिए सनी देओल की प्रॉपर्टी को नीलामी के लिए रख दिया।
एक्टर सनी देओल के जुहू स्थित बंगले की नीलामी का नोटिस बैंक ऑफ बड़ौदा ने 24 घंटे में वापस ले लिया। बैंक ने सोमवार को अखबारों में खंडन जारी कर कहा- यह नोटिस तकनीकी कारणों से वापस लिया जा रहा है। सनी देओल की प्रॉपर्टी की नीलामी नहीं होगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने 56 करोड़ रुपये की वसूली के लिए सनी देओल की प्रॉपर्टी को नीलामी के लिए रख दिया। ऑनलाइन माध्यम से 25 अगस्त को नीलामी की तारीख तय की गई। हालांकि 24 घंटे के अंदर बैंक ने इस नोटिस को वापस ले लिया। अब इस मामले में सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इस पर सवाल खड़े किए हैं।
कांग्रेस ने बैंक ऑफ बड़ौदा के बीजेपी के सांसद और अभिनेता सनी देओल के बंगले की ई-नीलामी संबंधी नोटिस को कथित तौर पर वापस लिए जाने को लेकर सोमवार को सवाल खड़े किए। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने पूछा कि आखिर ‘तकनीकी कारणों’ का हवाला देने के लिए बैंक को किसने प्रेरित किया?
रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, 'कल दोपहर को देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने भाजपा सांसद सनी देओल के जुहू स्थित आवास को ई-नीलामी के लिए रखा है, क्योंकि उन्होंने बैंक को 56 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया है।
आज सुबह 24 घंटे से भी कम समय में देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने ‘तकनीकी कारणों’ से नीलामी नोटिस वापस ले लिया है।' उन्होंने सवाल किया, 'आखिर इन तकनीकी कारणों का हवाला देने के लिए किसने प्रेरित किया?' बहुत सारे यूजर सनी देओल के पक्ष में लिखते हुए कह रहे हैं कि '' तारा सिंह ने खेला कर दिया।
इस मामले में आखिर कितनी सच्चाई है, यह जांच का विषय है।
जानिए पूरा मामला
बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल के बंगले की नीलामी को लेकर एक विज्ञापन निकाला था। जिसमें अजय सिंह देओल उर्फ सनी देओल के नाम पर 55 करोड़ रुपये का बंगला है और इसे 25 सितंबर 2023 को नीलाम करने की बात कही गई थी। खबरों के मुताबिक, सनी ने बैंक से एक बड़े अमाउंट का लोन लिया था। इस लोन के लिए उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित 'सनी विला' को गिरवी रखा था। इसके बदले उन्हें बैंक को करीबन 56 करोड़ रुपये चुकाने थे। ये लोन और इस पर लगा ब्याज वसूलने के लिए बैंक ने एक्टर की प्रॉपर्टी को नीलाम करने का फैसला किया था। विज्ञापन के मुताबिक, सनी विला की नीलामी 25 सितंबर को होनी थी। ऑक्शन के लिए बैंक की तरफ से प्रॉपर्टी की कीमत 51.43 करोड़ रखी गई थी।
Published on:
21 Aug 2023 02:53 pm
