
आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसके कलेक्शन का असर अभी से गदर 2 पर दिखना शुरू हो गया है।
Gadar 2 Box Office Collection Day 15: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) को रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो गए हैं। दो हफ्तों में फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अभी भी गदर 2 फैंस के दिलों में बसी हुई है।
गदर 2 की कमाई में अब गिरावट शुरू हो गई है। फिल्म का कलेक्शन धीरे-धीरे कम होता जा रहा है जिसकी वजह से इसका 450 करोड़ के क्लब में में एंट्री करना भी मुश्किल हो गया है। वीकेंड पर गदर 2 के कलेक्शन में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही थी लेकिन शुक्रवार को रिलीज हुई ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) ने इसे उड़ा दिया है।
आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसके कलेक्शन का असर अभी से गदर 2 पर दिखना शुरू हो गया है। गदर 2 का पंद्रहवे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि वीकेंड पर गदर 2 का बुरा हाल होने वाला है।
गदर 2 ने 15वें दिन किया इतना कलेक्शन
गदर 2 ने चौदहवे दिन 8।40 करोड़ का कलेक्शन किया था। ये कलेक्शन पंद्रहवे दिन और गिर गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक गदर 2 ने 15वें दिन 6 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 425।10 करोड़ हो गया है।
ड्रीम गर्ल ने किया इतना कलेक्शन
आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की ड्रीम गर्ल 2 की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ का कलेक्शन किया है। वीकेंड पर ये कलेक्शन बढ़ने वाला है। ड्रीम गर्ल 2 बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 और ओएमजी 2 को मात देने वाली है।
Published on:
25 Aug 2023 06:19 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
