10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीसरे बच्चे को जन्म देने जा रही हैं ‘वंडर वुमन’ गैल गैडोट

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए ट्विटर पर खुद शेयर की फैमिली की प्यारी सी तस्वीर और दी ये जानकारी

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Mohmad Imran

Mar 25, 2021

तीसरे बच्चे को जन्म देने जा रही हैं 'वंडर वुमन' गैल गैडोट

तीसरे बच्चे को जन्म देने जा रही हैं 'वंडर वुमन' गैल गैडोट,तीसरे बच्चे को जन्म देने जा रही हैं 'वंडर वुमन' गैल गैडोट,तीसरे बच्चे को जन्म देने जा रही हैं 'वंडर वुमन' गैल गैडोट

मार्वल यूनिवर्स की टक्कर में अमेरिकन कॉमिक्स ब्रांड डीसी ने भी अपना सुपरहीरोज़ का यूनिवर्स खड़ा किया है। 'मैन ऑफ स्टील' से साल 2013 में डीसी ने इसकी शुरुआत करते हुए आइकोनिक सुपरमैन, बैटमैन, एक्वामैन, साइबोर्ग, फ़्लैश और फीमेल लीड वंडर वुमन से दर्शककों को रु ब रु करवाया। डीसी की अन्य फिल्मों की तुलना में 2017 में आई गेल गैडोट स्टारर 'वंडर वुमन' और 2020 दिसंबर में रिलीज़ हुई इसके दुसरे पार्ट 'वंडर वुमन 1984' को दर्शकों का सबसे ज़्यादा प्यार मिला। डीसी में अपनी पहली फिल्म 'वंडर वुमन' की शूटिंग के समय गेल गैडोट 3 महीने की प्रेग्नेंट थीं और फिल्म रिलीज़ के बाद अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया। अब एक बार फिर से 'वंडर वुमन' गैल गैडोट तीसरी बार मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री ने अपने चाहने वालों के बीच सोशल मीडिया के जरिए इस खबर की सूचना दी।

'वंडर वुमन' की अभिनेत्री गैल गैडोट प्रेग्नेंट हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। गैडोट ने अपनी फैमिली के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके पति जॉर्डन वैर्सानो और बेटियों - अल्मा और माया नजर आ रही हैं। तस्वीर में अभिनेत्री का बेबी बंप भी नजर आ रहा है। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ गैडोट ने लिखा, ''यहां हम फिर से शुरुआत करते हैं।''

गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में अभिनेत्री की शानदार मौजदूगी के कुछ ही घंटों बाद यह खुश खबर आई। अभिनेत्री इस अवॉर्ड शो की प्रजेंटर थीं और सबकी निगाहें उन पर पड़ीं थीं।

गैल गैडोट, वंडर वुमन फ्रेंचाइजी में लीड रोल निभाने के लिए काफी मशहूर हैं। 'वंडर वुमन 3' से वापसी करेंगी, यह फिल्म 2017 की रिलीज 'वंडर वुमन' के साथ शुरू हुई सुपरहीरो ट्रायोलॉजी का समापन करेगी। वार्नर ब्रदर्स ने डीसी कॉमिक्स फ्रैंचाइजी में एक तीसरी फिल्म का तेजी से निर्माण किया है, यह कहते हुए कि जेनकिंस इसे निर्देशित करने के अलावा ट्रायोलॉजी का अंतिम भाग लिखेंगे।

वेरायटी वेबसाइट के अनुसार, "दुनिया भर के प्रशंसकों ने डायना प्रिंस का स्वागत किया और 'वंडर वुमन 1984' के लिए शुरूआती सप्ताहांत के दौरान प्रदर्शन अच्छी रही।" सीरीज की दूसरी फिल्म, 'वंडर वुमन 1984', भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों के सिनेमाघरों में और ओटीटी पर बीते साथ 25 दिसंबर को रिलीज हुई।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग