इस फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, मनोज बाजपेयी, हुमा कुरेशी, ऋचा चड्ढा और तिग्मांशु धूलिया जैसे कलाकार ने अहम भूमिका निभायी थी। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फिल्म का पहला भाग 22 जून 2012 को रिलीज़ हुआ था। अनुराग कश्यप निर्देशित रिवेंज ड्रामा गैंग्स ऑफ वासेपुर को समीक्षकों से काफी सराहना मिली और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट हुई थी।