5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मरजावां के ट्रेलर को देखकर जेनेलिया को हुआ इस शख्स से प्यार, कहा- ‘हाय मैं मरजावां’

फिल्म में रितेश देशमुख एक विलेन का किरदार निभा रहे हैं फिल्म के ट्रेलर को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं
less than 1 minute read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

Sep 27, 2019

genelia_dsouza_reacts_to_riteish_deshmukhs_marjaavaan_trailer.jpg

नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख की फिल्म मरजावां का ट्रेलर रिलीज हो चुका गया है। ट्रेलर में रितेश को पूरा भौकाली दिखाया गया है। उनके रोल की सभी तारीफ कर रहें हैं। वहीं उनकी पत्नी जेनेलिया डीसूजा को भी उनका ये अवतार बेहद पसंद आया है।

दरअसल, कल यानी गुरुवार को रितेश ने अपनी आगामी फिल्म मरजावां का ट्रेलर अपने ट्वीटर पर शेयर किया था। जिसके कैप्सन में उन्होंने लिखा, "तू नायक तो मैं खलनायक, तू साणा तो मैं डेढ साणा! रितेश के इस ट्वीट पर जेनेलिया ने जवाब देते हुए लिखा, "रितेश।।अच्छा हो या बुरा, मेरा दिल हमेशा तुम्हारा ही रहेगा।।हाय मैं मरजावां।"

बता दें फिल्म मरजावां में सिद्धार्थ मल्होत्रा हीरो बने हैं। वहीं रितेश देशमुख को विलेन बनाया गया है।ट्रेलर की शुरुआत में ही रितेश एक विलेन के गाने तेरी गलियां गाते हुए एंट्री मारी है। इस फिल्म में वह बौने के अवतार में दिखेंगे। मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म पहले 22 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 8 नवंबर को रिलीज होगी।