
फिल्म हाउसफुल 4 ( Housefull 4 ) के प्रमोशन के दौरान सुपरस्टार अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) ने 'द कपिल शर्मा शो' ( The Kapil Sharma Show ) पर बचपन का एक किस्सा सुनाया। अक्षय ने बताया कि एक लड़की ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था।
अक्षय बताते हैं कि वह बचपन में बहुत शर्मीले थे। अक्षय बचपन में किसी लड़की को डेट कर रह थे। वे उसे Cafe-Restaurant भी ले जाता करते थे लेकिन उससे रोमांटिक नहीं हो पाते थे। लड़की चाहती थी कि अक्षय उससे रोमांटिक बाते करें, उसका हाथ पकड़े और किस करें। लेकिन वह ऐसा कुछ नहीं कर पाते थे। इसलिए लड़की ने उन्हें छोड़ दिया था।
बॉबी देओल ने भी एक किस्सा सुनाया, बॉबी कहते हैं एक बार वे लाइब्रेरी में बैठे थे। जब ही एक लड़की उनसे ब्लड डोनेशन कैंप में ब्लड डोनेट करने के लिए आग्रह करने लगी, उन्होंने सोचा लड़की से बात करने का यह अच्छा मौका है। जब बॉबी ब्लड डोनेट करने गए तो वहां उनका बीपी बढ़ गया। इसलिए वह ब्लड डोनेट नहीं कर पाए और ना ही लड़की से बात कर पाए।
View this post on InstagramMornings like this! 🌞 #HF4 #Housefull4
A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on
बता दें, 'द कपिल शर्मा शो' में फिल्म प्रमोशन के दौरान रितेश देशमुख और बॉबी देओल भी एक-दूसरे के बारे में अनजानी बातें बताते नजर आए। फिल्म 'हाउसफुल 4' 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
View this post on InstagramA post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
Published on:
19 Oct 2019 03:38 pm
