25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गोविंदा, हो जाती दोनों की शादी लेकिन इस वजह ने कर दिया मजबूर..

गोविंदा ( Govinda ) और नीलम ( Neelam ) सदाबहार जोड़ियों में से एक रही हैं। उन्होंने इस इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Jan 25, 2023

govinda-1200.jpg

बॅालीवुड इंडस्ट्री में गोविंदा ( Govinda ) और नीलम ( Neelam ) सदाबहार जोड़ियों में से एक रही हैं। उन्होंने इस इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। बताया जाता है कि गोविंदा और नीलम एक दूसरे से बेशुमार मोहब्बत करते थे। एक्टर का दिल नीलम के लिए धड़कता था। उन्होंने पहली बार नीलम को फिल्ममेकर प्राणलाल मेहता के ऑफिस में देखा था और वहीं वे एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे। दोनों ने साल 1986 में आई 'इलजाम'में पहली बार साथ काम किया था। स्टार्स ने कुल 14 फिल्म एक साथ कीं। लेकिन दोनों कभी एक नहीं हो पाए।

दरअसल, नीलम से पहले गोविंदा की लाइफ में सुनीता आहूजा की एंट्री हो चुकी थी। सुनीता उनकी मंगेतर थीं। वह चर्चित डायरेक्टर आनंद सिंह की साली थीं। लेकिन नीलम के आने के बाद गोविंदा उन्हें अपना दिल दे बैठे थे।

वह सुनीता से शादी नहीं करना चाहते थे। कई बार गोविंदा सुनीता से नीलम को लेकर झगड़ा करते। लेकिन यह बात गोविंदा की मां को सहन नहीं हुई। उन्होंने बेटे को सुनीता से शादी करने का हुकुम सुना दिया। इसके बाद वह पीछे नहीं हटे। इसलिए उन्होंने तुरंत नीलम से अपने सभी रिश्ते तोड़ दिए।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग