16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GQ 35 Most Influential Young Indians Awards 2024 में फिल्मी जगत का जमावड़ा, रेड कार्पेट पर उतरे कई सितारे

‘जीक्यू 35 मोस्ट इन्फ्लुएंशियल यंग इंडियंस’ के रेड कार्पेट पर उतरे कई स्टार्स, बिखेरा जलवा

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Apr 26, 2024

Most Influential Young Indians Awards

Most Influential Young Indians Awards

Most Influential Young Indians Awards: जीक्यू मोस्ट इन्फ्लुएंशियल यंग इंडियंस 2024 इवेंट में राजकुमार राव, टाइगर श्रॉफ, नयनतारा, नव्या नवेली नंदा और खुशी कपूर सहित कई सितारे रेड कार्पेट पर उतरे। राजकुमार व्हाइट शर्ट के साथ क्लासिक ब्लैक सूट में काफी अट्रैक्टिव लग रहे थे, जबकि टाइगर श्रॉफ ब्लू सूट के साथ स्ट्रिप पैंट में स्टाइलिश दिखे और सनग्लासेस के साथ अपने लुक को पूरा किया।

इन सभी अभिनेता-अभिनेत्रियों ने बिखेरा जलवा

इवेंट (Most Influential Young Indians Awards) में एक्ट्रेस नयनतारा ब्लैक प्लंजिंग नेकलाइन गाउन पहनकर पहुंची, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं खुशी विंटेज स्टाइल ब्लैक एंड व्हाइट को-ऑर्ड आउटफिट में नजर आयीं। भाई-बहन की जोड़ी अगस्त्य और नव्या भी इवेंट में पहुंचे। अगस्त्य ब्लैक सूट में और नव्या व्हाइट कलर की ड्रेस में बेहद आकर्षक लग रही थीं।

इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने नेवी ब्लू सूट, सान्या मल्होत्रा ने डेनिम एंटी-फिट ड्रेस और पलक तिवारी ने कलरफुल शिमरी शॉर्ट ड्रेस पहनी। 'भाभी' मीरा कपूर, जिन्होंने साइड ट्रेल वाली ब्राइट ऑरेंज कलर की ड्रेस पहनी, ने रेड कार्पेट पर अपने 'देवर' ईशान कपूर के साथ पोज दिया।

इस इवेंट में देखे गए अन्य स्टार्स में अली फजल, ऋचा चड्ढा, कुणाल खेमू, अक्षय ओबेरॉय, ताहिर राज भसीन, सनी सिंह, शेफ रणवीर बरार, मन्नारा चोपड़ा और कुब्रा सैत जैसे नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: रवीना टंडन की ‘Kiss’ करते हुए तस्वीर वायरल, जानें साथ में कौन है ये शख्स?