
Grammy Awards 2024: संयुक्त राज्य अमेरिका की रिकॉर्डिंग अकादमी की ओर से ग्रैमी अवार्ड से कलाकारों को सम्मानित किया जाता है। इस साल के नॉमिनेशन में एसजेडए का दबदबा रहा, वो 9 नॉमिनेशन के साथ टॉप पर रही।
ट्रेवर नोआ ने चौथी बार किया होस्ट
म्यूजिक इंडस्ट्री में शानदार परफॉर्मेंस के लिए फेमस कॉमेडी एक्टर ट्रेवर नोआ ने लगातार चौथी बार ग्रैमी अवार्ड्स को होस्ट किया। इसके साथ पॉप सेंसेशन टेलर स्विफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट इस वजह से डाउन हो गई क्योंकि ऐसा कहा गया था कि वो एक नए एल्बम का ऐलान करने वाली हैं।
इस साल भी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े ग्रैमी अवॉर्ड्स में मशहूर सिंगर को अवार्ड मिला है। इस सबसे बड़े म्यूजिक इवेंट में बिली इलिश, डुआ लीपा, ओलिविया रोड्रिगो और और स्टार्स की परफॉरमेंस देखने को मिली। मेन इवेंट से पहले प्री-शो प्रीमियर किया गया जिसे जस्टिन ट्रैंटर ने होस्ट किया है। 66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 में टेलर स्विफ्ट से लेकर एड शीरन तक ने अवॉर्ड जीता है।
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 में इन भारतीय सिंगर्स ने मारी बाजी
ग्रैमी अवॉर्ड 2024 में 'शक्ति' एल्बम के माध्यम से 4 शानदार भारतीय संगीतकारों ने ग्रैमी पुरस्कार जीते हैं। सिंगर शंकर महादेवन और तबला वादक जाकिर हुसैन समेत चार संगीतकारों ने ग्रैमी अवॉर्ड्स अपने नाम किया। शंकर महादेवन, सेल्वगणेश विनायकराम, गणेश राजगोपालन, जाकिर हुसैन ने इसमें सफलता हासिल की। आपको बता दें कि उस्ताद जाकिर हुसैन ने बांसुरी वादक राकेश चौरसिया के साथ दूसरा ग्रैमी जीता है। भारतीय सिंगर की शानदार जीत पर रिकी केज ने बधाई दी है।
Updated on:
05 Feb 2024 09:13 am
Published on:
05 Feb 2024 09:12 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
