3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस एक्ट्रेस की छोटी बहन से था उसके पति का अफेयर, तीन दिन तक घर में सड़ती रही लाश

घर का दरवाजा तोड़ने पर पुलिस को एक्ट्रेस की तीन दिन पुरानी लाश मिली थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 18 Apr 2019, 11:24 AM IST

Lalita Pawar

Lalita Pawar

कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रसे Lalita Pawar की आज जयंती है। उनका जन्म 18 अप्रेल 1916 को नासिक में हुआ था। ललिता को आज भी घर-घर में 'रामायण' की मंथरा के तौर पर जाना है। वह अपने जमाने में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस थीं। यही नहीं अभिनय के साथ ही वह फिल्में भी बनाती थीं। लेकिन उनकी लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। वहीं सबसे ज्यादा दर्दनाम रही उनकी मौत।

ललिता के पहले पति गणपत ने उन्हें धोखा दे दिया था। गणपत का अफेयर ललिता की छोटी बहन से हो गया था। इसी के चलते ललिता और गणपत अलग हो गए थे। इसके बाद ललिता ने निर्माता राजप्रकाश गुप्ता से शादी की। अपने कॅरियर में 700 फिल्मों में काम किया। लेकिन करोड़ों कमाने वाली इस एक्ट्रेस ने पुणे में अपने छोटे से बंगले 'आरोही' में अकेले ही पड़े-पड़े दम ताड़ दिया।

दरअसल, जिस वक्त ललिता की मौत हुई थी उस समय उनके पति राजप्रकाश अस्पताल में भर्ती थे और बेटा अपने परिवार के साथ मुंबई में था। उनकी मौत की खबर तीन दिन बाद मिली जब बेटे ने फोन किया और किसी ने नहीं उठाया। घर का दरवाजा तोड़ने पर पुलिस को ललिता पवार की तीन दिन पुरानी लाश मिली थी।