27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Birthday special: इस अभिनेत्री ने 14 साल बड़े महेश को छोड की 4 साल छोटे महेश से शादी, वजह है चौंकाने वाली

नम्रता ने अपने कॅरियर की शुरुआत 1993 में मॉडलिंग से की।

2 min read
Google source verification
 Namrata Shirodkar

Namrata Shirodkar

अपने जमाने की खूबसूरत एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहीं हैं। उनका जन्म 22 जनवरी, 1972 को महाराष्ट्र में हुआ था। नम्रता ने कई हिट फिल्में दी है। लंबे समय से लाइमलाइट से दूरी बनाने वाली नम्रता ने 1993 में मिस इंडिया का ताज अपने नाम दर्ज कराया था। मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कराने के बाद से ही वो सुर्खियों में आ गई थीं। नम्रता मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रही थीं। महाराष्ट्र के एक ब्राह्मण परिवार में जन्मी नम्रता की बड़ी बहन एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर हैं। यहीं नहीं उनकी दादी मीनाक्षी भी बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री थीं। नम्रता जितना अपने फिल्मी कॅरियर को लेकर सुर्खियों में रहीं उतना ही अपने अफेयर को लेकर भी। आइए जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

कॅरियर की शुरुआत की मॉडलिंग से:
नम्रता ने अपने कॅरियर की शुरुआत 1993 में मॉडलिंग से की। इसके बाद उन्होंने अपने अभिनय कॅरियर की शुरुआत फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' में एक छोटी सी भूमिका से की। नम्रता को सही मायने में पहचान फिल्म 'वास्तव' से मिली। ये फिल्म सुपरहिट रही थी इसमें उनके अपोजिट संजय दत्त लीड रोल में थे। इसके अलावा उन्होंने 'पुकार', 'हेराफेरी', 'अस्तित्व' 'कच्चे धागे', तेरा मेरा साथ रहे' और 'एलओसी कारगिल' जैसी कई फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड के अलावा नम्रता ने दक्षिण की फिल्मों में भी काम किया।

महेश मांजरेकर के साथ रहा अफेयर:
फिल्म 'वास्तव' की शूटिंग के दौरान नम्रता का अफेयर महेश मांजरेकर के साथ हुआ, लेकिन वे ज्यादा दिन साथ नहीं रह पाए। इनके अफेयर के चर्चे तेजी से बॉलीवुड के गलियारों में चल रहे थे। साल 2000 में तेलुगू फिल्म 'वानसी' की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात दक्षिण के सुपरस्टार महेश बाबू से हुई। महेश बाबू, नम्रता से उम्र में चार साल छोटे हैं। मगर कुछ साल बाद दोनों ने फरवरी, 2005 में शादी कर ली। उनके दो बच्चों के नाम गौतम और सितारा हैं।