30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जाह्नवी कपूर-शिखर पहाड़िया के रिश्ते पर बोनी कपूर ने लगाई मुहर! शिखर बनेंगे कपूर खानदान के दामाद?

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) बॉलीवुड गलियारे में चर्चा में बने रहते हैं। दोनों को ही अक्सर एक साथ छुट्टियां मनाते और पब्लिक प्लेस पर साथ निकलते देखा जाता है। इसके बावजूद भी दोनों ने कभी अपने रिश्ते की अटकलों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। हाल ही में बोनी कपूर ने दोनों के बारे में बात की। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Prateek Pandey

Mar 31, 2024

janhvi kapoor and shikhar pahariya

कई मौकों पर शिखर पहाड़िया को जाह्नवी कपूर की फैमिली के साथ समय बिताते हुए देखा जाता है और पब्लिक इवेंट्स में उन्हें जाह्नवी के पिता बोनी कपूर के साथ भी क्लिक किया गया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने शिखर के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की।


बोनी कपूर से हाल ही में उनकी बेटी जाह्नवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया। इस पर कपूर ने उनकी तारीफ करने का मौका नहीं छोड़ा। शिखर की बात पर उन्होंने आगे कहा, ''मैं उन्हें प्यार करता हूं। कुछ साल पहले जब वह जान्हवी के साथ नहीं थे, लेकिन मैं तब भी उनके साथ फ्रेंडली था।''

जाह्नवी के रिलेशनशिप पर बात करते हुए बोनी कपूर ने आगे कहा, ''मुझे यकीन था कि वह जाह्नवी के लिए कभी एक्स नहीं होंगे। वह हमेशा आसपास रहेंगे।'' इतना कहकर बोनी कपूर ने दोनों के रिश्ते को लेकर बड़ा हिंट दिया है। हो सकता है भविष्य में जल्द ही अटकलों पर मुहर लग जाए।