6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैटरीना कैफ नहीं कर रही कोई नई फिल्म साइन, जानिए क्यों?

कैटरीना कैफ नहीं कर रही कोई नई फिल्म साइन, जानिए क्यों?....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 18 Oct 2017, 3:51 PM IST

Katrina_Kaif

Katrina_Kaif

बॉलीवुड के नए-नए स्टार्स के साथ कई फिल्में फ्लॉफ हो जाने के बाद बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ फिल्मों के चयन को लेकर चूजी हो गई हैं। कैट को अपने कॅरियर को पटरी लाने के लिए दो हिट फिल्मों की सख्त आश्यकता है। इसलिए वह किसी भी फिल्म को साइन करने से पहले सौ बार सोचती हैं। फिलहाल कैटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर एक जिंदा' की शूटिंग पूरी हो गई। जिसमें वह दंबग सलमान से रोमांस करती नजर आएंगी। अब जल्द ही कैटरीना कैफ क्रिसमस पर रिलीज होने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। इसके अलावा अभिनेत्री अमिताभ बच्चन , आमिर खान , फातिमा सना शेख के साथ ठग्स आॅफ हिन्दुस्तां और आनंद एल राय की अनटाइटल्ड मूवी की शूटिंग भी कर रही हैं, जिसमें शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा भी हैं।

लेकिन अभिनेत्री को अपने आने वाले प्रोजेक्ट चूज करने को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है। सूत्रों के अनुसार, कैटरीना फिलहाल अपनी फिल्मों की शूटिंग करने में व्यस्त है और उन्होंने अब सिर्फ स्थापित कलाकारों के साथ फिल्में करने का निर्णय किया है। इसलिए अब वे अपनी फिल्मों का चयन करने में समय ले रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैट को नए एक्टर्स के साथ कुछ फिल्में आॅफर की गई थीं लेकिन उन्होंने उन्हें सलेक्ट ना करने का निर्णय लिया क्योंकि उनकी पिछली फिल्में फितूर, बार बार देखो, जग्गा जासूस बॉक्स आॅफिस पर कुछ कमाल नहीं कर सकीं। जिसके कारण उनका कॅरियर फिलहाल ढलान पर है। कुछ दिनों पहले यह चर्चा थी कि अभिनेत्री विकास बहल की अगली फिल्म सुपर 30 में ऋतिक रोशन के साथ नजर आ सकती हैं, जब उनकी फोटो डायरेक्टर के साथ वायरल हुई थी। हालांकि उन्होंने ऐसी कोई फिल्म साइन होने से इनकार किया था। सलमान और कैटरीना की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' इसी साल 22 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।