दरअसल, फिल्ममेकर्स मूवी में एक मासूम और नया चेहरा चाहते हैं क्योंकि ये क्लासिक स्क्रिप्ट की मांग है। इससे जुड़े एक सोर्स ने कहा-'आशिकी 3 की एक्ट्रेस बनने के लिए सबसे जरूरी मासूमियत है जो इस कैरेक्टर की सबसे बड़ी खासियत है। जैसा कि फिल्म की टीम ने देखा कि तृप्ति डिमरी अपनी हालिया फिल्मों के साथ इस रोमांटिक फिल्म में कास्ट करने के लिए बहुत ज्यादा एक्सपोज्ड हैं। आशिकी 3 के लिए जिस तरह की हीरोइन चाहिए तृप्ति उससे मैच नहीं करती हैं।’