अभिनेता चंकी पांडे ने बताया कि फिल्म पहले सलमान खान और आमिर खान को मिलने वाली थी। अभिनेता ने 'आंखें' मिलने की पीछे की कहानी को भी साझा किया। चंकी ने कहा- “पहलाज निहलानी, सलमान खान और आमिर खान के साथ एक फिल्म बनाने वाले थे। लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। राज संतोषी ने तब तक सलमान और आमिर के साथ ‘अंदाज अपना अपना’ लॉन्च कर दी थी, इसलिए पहलाज ने निर्णय लिया ‘मैं उनके साथ फिल्म नहीं बना सकता, शायद मैं ऐसी ही फिल्म बनाऊं लेकिन अपने स्टाइल में और अपने हीरो के साथ’। इसके बाद उन्होंने मेरे और गोविंदा के साथ ‘आंखें’ बनाई।”