13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपने ही गानों पर हंसते हैं हनी सिंह, बोले- ‘ब्लू है पानी पानी’ सबसे स्टूपिड गाना

हनी सिंह ने कहा कि हालांकि ‘ब्राउन रंग’ जैसे गाने को बेहतर तरीके से लिखा गया है और ‘ब्लू आइज’ को भी लोगों ने पसंद किया है, लेकिन कुछ गाने जैसे ‘लुंगी डांस’ और ‘पार्टी ऑल नाइट’ को उन्होंने बेतुका करार दिया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Vikash Singh

Sep 03, 2024

यो यो हनी सिंह, जो अपने धमाकेदार गानों और पार्टी एंथम्स के लिए जाने जाते हैं, हाल ही में अपने गानों के बारे में बात करते हुए सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने अपने कुछ गानों को खुद ही ‘बकवास’ करार दिया है, जिससे उनके फैंस भी हैरान हैं।

हनी सिंह ने खुद बताया अपने सबसे ‘स्टूपिड’ गाने का नाम

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने कहा कि उन्हें अब अपने ही गानों पर हंसी आती है। जब उनसे ‘ब्लू है पानी पानी’ गाने की कंपोज़िंग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने ये गाना सिर्फ दो घंटे में बना दिया था। उन्होंने इसे अपने करियर का सबसे ‘स्टूपिड’ गाना कहा और पूछा, "ये कोई गाना है? ब्लू है पानी पानी और दिन है सनी सनी, क्या बकवास है!"

'ब्राउन रंग' और 'ब्लू आइज' जैसे गानों को बताया बेहतर

हनी सिंह ने कहा कि हालांकि ‘ब्राउन रंग’ जैसे गाने को बेहतर तरीके से लिखा गया है और ‘ब्लू आइज’ को भी लोगों ने पसंद किया है, लेकिन कुछ गाने जैसे ‘लुंगी डांस’ और ‘पार्टी ऑल नाइट’ को उन्होंने बेतुका करार दिया। उन्होंने कहा कि इन गानों में साउंड तो अच्छा है, लेकिन इसके बोल बहुत ही बेतुके हैं।

स्वास्थ्य समस्याओं के बाद 2023 में किया कमबैक

साल 2023 में हनी सिंह ने ‘कलास्टार’ गाने से इंडस्ट्री में वापसी की। उनकी इस वापसी को उनके फैंस ने काफी सराहा है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में अपना नया एल्बम ‘ग्लोरी’ भी लॉन्च किया है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। जल्दी ही हनी सिंह पर एक डॉक्यूमेंट्री भी आ रही है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी।

डॉक्यूमेंट्री में दिखेगी हनी सिंह की अनकही कहानी

हनी सिंह पर बन रही डॉक्यूमेंट्री में उनकी जिंदगी और करियर के उतार-चढ़ाव को दिखाया जाएगा। यह डॉक्यूमेंट्री उनके फैंस को उनके निजी जीवन और संगीत के सफर के अनदेखे पहलुओं से रूबरू कराएगी।