9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘फाइटर’ में बॉडी शॉट देने के बाद ऋतिक रोशन ने जश्न मनाने के लिए किया ये नशा, बढ़ गई थी रेस्टिंग हार्ट बीट

अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर एक इंटरव्यू में चौकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बॉडी शॉट देने के लिए उन्हें तीन बार बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना पड़ा।

2 min read
Google source verification

image

Suvesh Shukla

Jan 30, 2024

Hrithik Roshan After giving body shot in Fighter smokes to celebrate resting heart beat increased

अभिनेता ऋतिक रोशन।

एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। दर्शक भी फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता ने अपने एक इंटरव्यू में अपने बॉडी शॉट फिल्माने के बाद के अनुभव के बारे में खुलासा किया है। उनका मानना है कि जैसे हम किसी चीज को हासिल करने की प्लानिंग करते हैं। वैसे ही हमें जीत के बाद की भी प्लानिंग करनी चाहिए। उन्होंने यह सबक हाल ही में सिद्धार्थ आनंद निर्देशित एरियल एक्शन फिल्म फाइटर के लिए परफेक्ट बॉडी शॉट्स देने के बाद सीखा।

एक्टर ने फिल्म कंपेनियन से बात करते हुए खुलासा किया कि उन्हें फाइटर के लिए तीन बार बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना पड़ा और यह बेहद मुश्किल था। उन्होंने शेयर किया कि “मुझे तीन बदलाव करने पड़े, एक सिर्फ यह जांचने के लिए कि क्या मुझमें अभी भी फिल्म शुरू होने से पहले क्षमता है। फिर दूसरा तब किया जब फिल्म फ्लोर पर थी, और तीसरी बार मौसम की स्थिति के कारण शूटिंग रद्द करनी पड़ी। फिर मैं गर्मी की छुट्टियों पर चला गया और जब मैं वापस आया तो मुझे 6 से 8 सप्ताह में तीसरा परिवर्तन करना पड़ा। यह अविश्वसनीय रूप से कठिन था। जब मैं परिवर्तन कर रहा था तो मुझे एक के बाद एक तीन गाने शूट करने पड़े, जिसका मतलब था कि कोई ईंधन नहीं था और मैं बस स्टीम पर चल रहा था। ”

यह भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे और आयशा खान पर फिल्म डायरेक्टर ने किया ऐसा ट्वीट जो बाद में करना पड़ा डिलीट

एक्टर की मेहनत रंग लाई और उन्होंने फाइटर के लिए परफेक्ट बॉडी शॉट्स दिए। लेकिन ऋतिक को नहीं पता था कि शॉट खत्म होने के बाद जश्न कैसे मनाया जाए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि “जब वह दिन आया और मेरा बॉडी शॉट पूरा हो गया, तो मैं बहुत खुश और राहत महसूस कर रहा था। लेकिन किसी भी चीज से मेरा पेट नहीं भर रहा था। मैंने गाजर का हलवा, आइसक्रीम खाई, मैंने केवल इस फाइटर फ्लाइट मोड में रहने और इसे पूरा करने की योजना बनाई थी।

अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्होंने धूम्रपान का सहारा लिया क्योंकि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि अपनी सफलता का जश्न मनाने के लिए क्या किया जाए। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में मेरी रेस्टिंग हार्ट बीट 45 से बढ़कर 75 हो गई। यह आपके लिए बहुत बुरा है।