3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऋतिक बने शमशेर पठानिया, फर्स्ट लुक देख फैंस बोले WOW, फाइटर तोड़ेगी एनिमल और जवान के सभी रिकॉर्ड

Fighter First Look: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dec 05, 2023

hrithik_roshan_film_fighter_first_look_reveal_1.jpg

Fighter First Look: ऋतिक रोशन अपनी अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगी।'फाइटर' से ऋतिक रोशन का पहला लुक सामने आ चुका है। जिसे देखकर फैंस एक्ससाइटेड नजर आ रहे हैं। ये फिल्म देशभक्ति पर आधारित है। 'फाइटर' के पहले लुक को शेयर कर ऋतिक रोशन ने पैटी उर्फ स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया के अपने रोल के बारे में भी बताया। एक्टर ने लिखा, "स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया, कॉल साइन: पैटी, डेजिग्नेशन: स्क्वाड्रन, पायलट, यूनिट: एयर ड्रेगन्स, फाइटर फॉरएवर'।


फिल्म की कहानी
ऋतिक रोशन के इस पोस्टर में दिखाया गया है कि वह एक पायलट के रोल में नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक्शन और देशभक्ति के इर्दगिर्द घूमने वाली कहानी है। फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन के लुक ने फैंस को काफी इंप्रेस किया। लोग इस पर कमेंट कर ऋतिक के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: रणबीर संग इंटिमेट सीन ने खोली एनिमल की जोया की किस्मत, छीन ली रश्मिका की गद्दी


ऋतिक- दीपिका की केमिस्ट्री
फिल्म फाइटर में पहली बार ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण स्क्रीन शेयर करेंगी। जिसके कारण इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा फिल्म में अनिल कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म फाइटर के अलावा ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 को लेकर भी चर्चा जोरों पर है। ये फिल्म साल 2025 में रिलीज होगी जिसके लिए फैंस को लंबा इंतजार करना होगा।

Story Loader