4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़कों पर पापड़ बेचते दिखे ऋतिक रोशन, सेट से तस्वीरें हुई वायरल

तस्वीरों में ऋतिक रोशन सड़क पर पापड़ बेचते नजर आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification
सड़कों पर पापड़ बेचते दिखे ऋतिक रोशन, सेट से तस्वीरें हुई वायरल

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब फिल्म के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में ऋतिक रोशन सड़क पर पापड़ बेचते नजर आ रहे हैं। एक बार तो उनकी तस्वीर देखकर पहचानना मुश्किल हो रहा है।

सड़कों पर पापड़ बेचते दिखे ऋतिक रोशन, सेट से तस्वीरें हुई वायरल

बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें कुछ दिनों पहले जयपुर से करीब 90 किमी. दूर सांभर रोड पर क्लिक की गई हैं। बता दें कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार की भूमिका में नजर आएंगे। ऋतिक किरदार में इस कदर घुस गए हैं कि शूटिंग के दौरान उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा था।

सड़कों पर पापड़ बेचते दिखे ऋतिक रोशन, सेट से तस्वीरें हुई वायरल

इससे पहले भी फिल्म से सेट से ऋतिक की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी। उन तस्वीरों में ऋतिक बिहारी लुक में नजर आ रहे थे।